रांची में विंडीज की ऐतिहासिक जीत, शाई होप ने रचा इतिहास

​भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में विंडीज ने टीम इंडिया को 6 विकेट के अंतर से मात देकर पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। कैरेबियाई टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 250 रन के लक्ष्य को शाई होप की 102 (45) रन की कप्तानी शतकीय और शेरफेन रदरफोर्ड की 84(37) रन की आतिशी पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। इस मैच में रनों की के साथ रिकॉर्ड की बारिश हुई। आइए मैच में बने कुछ अहम रिकॉर्ड्स पर नजर डालें।(फोटो क्रेडिट Windies Cricket X)

​

Authored by: Navin ChauhanUpdated Oct 9 2026, 23:45 IST
एक मैच में सबसे ज्यादा रन01 / 07

एक मैच में सबसे ज्यादा रन

​भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रनों का नया रिकॉर्ड रांची में बना। मैच में दोनों टीमों ने कुल 501 रन बनाए। इससे पहले अमेरिका के लॉडरहिल में दोनों टीमों ने मैच में 489 रन जोड़े थे। इस रिकॉर्ड को टूटने में 10 साल लगे।​

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा चेज02 / 07

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा चेज

वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ जीत के लिए मिले 250 रन के लक्ष्य को 9 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। यह वेस्टइंडीज की अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड है। भारत के खिलाफ यह लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जात का नया रिकॉर्ड है।​

विंडीज के लिए सबसे बड़ी साझेदारी03 / 07

विंडीज के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

​शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड के बीच 120 रन की साझेदारी वेस्टइंडीज के लिए चौथे विकेट के लिए T20I में सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शेमरॉन हेटमायर और ड्वेन ब्रावो की जोड़ी के नाम दर्ज था। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की थी।​

टी20आई का दूसरा सबसे बड़ा चेज04 / 07

टी20आई का दूसरा सबसे बड़ा चेज

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 250 रन के लक्ष्य का पीछा करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। यह टी20आई इतिहास में सफलतापूर्वक लक्ष्य की पीछा करते हुए हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 259 रन लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में सेंचुरियन में हासिल किया था। ये सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दो बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में 250 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज हुआ है दोनों ही मुकाबलों में एक टीम विंडीज रही है।​

एक मैच में सबसे ज्यादा चौके छक्के05 / 07

एक मैच में सबसे ज्यादा चौके छक्के

​भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए टी20 मुकाबले में 79 चौके छक्के लगे। इसमें 46 चौके और 33 छक्के शामिल हैं। एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगने का रिकॉर्ड सेंचुरियन में साल 2023 में बना था। उस मुकाबले में 81 बाउंड्री लगी थी। जिसमें 46 चौके और 35 छक्के शामिल थे। फुल मेंबर नेशन के बीच हुए मुकाबलों में रांची का मुकाबला बाउंड्री के लिहाज से दूसरे पायदान पर काबिज हो गया है।​

विंडीज के लिए टी20आई में सबसे ज्यादा शतक06 / 07

विंडीज के लिए टी20आई में सबसे ज्यादा शतक

​शाई होप वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में साझा रूप से क्रिस गेल और एविन लुईस के साथ साझा रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। दोनों ने दो-दो शतक सबसे छोटे फॉर्मेट में कैरेबियाई टीम के लिए जड़े हैं।​

वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज शतक07 / 07

वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

​अंतरराष्ट्रीय टी20 में वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे तेज शतक रांची में शाई होप ने 45 गेंद में जड़ दिया। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 9 छक्के जड़े। विंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड जॉनसन चार्ल्स के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 39 गेंद में जड़ा था। (फोटो क्रेडिट Windies Cricket X)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!