Aaj Ka Mithun Rashifal 25 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – खुद दुखी है इसलिए आप लोगों से अपनी उलझनों को बढ़ाते चले जा रहे हैं। अगर पहले से अपने मन में परेशानियों को बिठा लिया जाए तो कोई भी बात बिगड़ती ही चली जाती है इसलिए आपको बहुत शांति रखनी होगी क्योंकि बदलता हुआ समय है और बहुत जल्द बीत भी जाएगा।
क्या करें – घर परिवार की खुशियों को बनाए रखना बहुत जरूरी होगा और अपने आलोचनात्मक बनते हुए रवैये को तो संभालना ही पड़ेगा क्योंकि उससे बात बिगड़ती चली जाएगी। खुश रहना जिंदगी का लक्ष्य है और आप परेशान हैं। ऐसा लग रहा है की आप अपने लक्ष्य से दूर हटते चले जा रहे हैं।
क्या न करें – जिंदगी में बहुत कुछ होता है पर किसी भी चीज का असर अपनी आर्थिक स्तिथि पर बिल्कुल न पड़ने दें। जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है इसलिए अनजाने में भी आप कहीं कोई गलती न कर जाएँ।
सेहत – सेहत की ओर लापरवाही ठीक नहीं है। अपनों की सेहत का भी ख्याल रखना होगा पर अपनी जिंदगी में भी अनुशासन लाने की कोशिश करनी होगी। खानपान से जुड़ी बहुत सारी कमियाँ नजर आ रही हैं जिस ओर ध्यान देने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी।
काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि ठीक है और बेहतर होती हुई नजर आ रही है। जो समय बीत गया सो बीत गया पर अब हालात उस रफ्तार से बेहतर होते चले जाएंगे जो आपकी जिंदगी में बड़ा सुख और सुकून ला पाएं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
