राशिफल

आज का तुला राशिफल, 25 नवंबर 2022: जीवनसाथी से बिगड़ सकती है बात, संभलकर चलने की जरुरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 25, 2022, 09:38 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 25 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: इन दिनों आपके जीवनसाथी के साथ कुछ खास नहीं बन रहा है। लगातार किसी न किसी बात को लेकर तकरार हो रहे हैं। ऐसे में आपको शांति से काम लेने की जरुरत है। बेहतर ये भी होगा कि आप बहस करने से बचें और ज्यादा से ज्यादा चुप रहें।

Image

Tula Rashifal 25 November 2022

Aaj Ka Tula Rashifal 25 November 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – कामकाज में मन लगेगा तभी आप कुछ बेहतर कर पाएंगे पर यह समय कुछ ऐसा है जो आपको किसी न किसी वजह से परेशान ही किए हुए है। किसी भी तरह की बहस से बचकर निकल जाने की जरूरत है क्योंकि उस बहस में भी कामकाज के प्रति आपकी अनिच्छा ही जाहिर होगी।

क्या करें – रोजमर्रा की परेशानियाँ बनी रह सकती हैं और रोजमर्रा के खर्चे भी बने रह सकते हैं, पर इन्हीं चीजों को संभाल लेने की भी जरूरत है। थोड़ी सी योजना बनानी होगी और अपनी समृद्धि को बनाए रखने की कोशिश भी करनी होगी और यह सबकुछ धीरे-धीरे ही संभव हो पाएगा।

क्या न करें – अपने पैसे को कहीं फँसाते न चले जाएँ और किसी ऐसे मतभेद में भी न पड़ें जो अच्छी भली स्तिथि को कमजोर करता चला जाए। जिंदगी की मुश्किलों को संभालना आसान नहीं होता पर कोशिश करने वालों की कभी हार भी नहीं होती।

रिश्तेनाते – अपने जीवनसाथी के साथ तकरार भरी स्तिथि बनी रह सकती है और अगर बार-बार कोई समस्या उभर रही है तो आपको और भी ज्यादा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी भी बहस से बात बिगड़ सकती है इसलिए चुप रह जाना ही बेहतर है ताकि हालात संभले रहें।

पढ़ाई लिखाई – अपनी पढ़ाई लिखाई को सही अंजाम तक पहुंचाना है तो आपको मेहनत करनी पड़ेगी पर मेहनत से कहीं ज्यादा उस दिशा को दुरुस्त करना पड़ेगा जो अभी तक बिगड़ी हुई थी, कम से कम अब आपको मौका मिलता चला जा रहा है की आप अपनी कोशिशों को नई नजर से देखें और उसमें सुधार लाने की जो भी संभावना हो उसका पूरा फायदा उठा लें। यह सबकुछ इसलिए संभव हो पायेगा क्योंकि आपके अंदर भरपूर काबलियत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article