Aaj Ka Kark Rashifal 25 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – कई तरह के दबाव हैं आपके ऊपर और कई तरह की अच्छाइयों को भी आप उस रूप से देख ही नहीं पा रहे, इसलिए हर चीज को लेकर मन में घुटन सी है और आपने अपनी परेशानियों को लगता है जैसे खुद बुलावा दे रखा है। परेशान रहेंगे तो हालात को संभालना और भी ज्यादा मुश्किल होता चला जाएगा।
क्या करें – अपने प्रियजनों से और अपने बच्चों से जुडने का समय है पर उनकी बात ज्यादा सुननी होगी ताकि आप उनकी इच्छाओं के अनुरूप अपने विचारों को भी ठाल सकें। रिश्तों में नजदीकियाँ लाने के लिए इस तरह का प्रयास करना इस समय बहुत जरूरी होगा।
क्या न करें – चाहे आप विधार्थी हैं या किसी कारोबार में हैं पर अपनी कोशिशों को कम बिल्कुल न करें इसलिए अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास बढ़ाते न चले जाएँ। अपना भरोसा भी न खोएँ और अपनी प्रेरणा को भी कमजोर न करते चले जाएँ।
रिश्तेनाते – रिश्तों में छुटपुट मतभेद हो सकता है पर यह जिंदगी की सच्चाई है जिसे कबूल कर लेना चाहिए पर अगर आप रिश्तों से जुड़ी अच्छाई की ओर देखें तो रिश्तों को संभाले रखने का मौका भी है जिसके लिए आपको लोगों के प्रति अपने नजरिए को सुधारना तो पड़ेगा ही तभी जाकर आप उस सुख का आभास कर पाएंगे जो आप थोड़ी सी कोशिश से अपने लिए और अपनों के लिए बना सकते हैं।
तकदीर और भाग्य – काम से लाभ बना हुआ है और तकदीर ने पहले भी आपकी मदद ही की है पर अब हालात तेजी से बेहतर होते चले जाएंगे और उसके लिए आपको अपने भरोसे को तो जगाना ही पड़ेगा। मेहनत आप कर सकते हैं पर अपने समर्पण को बढ़ाने की जरूरत है और उसके लिए हालात अब आपकी तेजी से मदद करते चले जाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
