राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 25 नवंबर 2022: सावधान... नकारात्मक सोच अपने आप पर हावी न होने दें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 25, 2022, 09:32 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 25 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: मेहनत और लगन से आपने अपने जीवन में बहुत कुछ भले ही कमा लिया हो पर अभी भी कोई ऐसी कमी आपके अंदर है जो आपके रास्ते का कांटा बनी हुई है। वो है आपकी नकारात्मक सोच. जो आपको चाह कर भी आगे बढ़ने से कहीं न कहीं रोकती रहती है।

Image

Kanya Rashifal 25 November 2022

Aaj Ka Kanya Rashifal 25 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर आप अपनी आमदनी से खुश नहीं हैं और आपको लगता है की आपकी क्षमताएं ज्यादा हैं और उन क्षमताओं के अनुरूप आपको लाभ नहीं हो पा रहा, जबकि कामकाज से अच्छी भली प्रेरणा बनी हुई है।

क्या करें – काम और कारोबार को बढ़ावा देने का समय है क्योंकि उसी से आप अपने हालात में सुधार ला पाएंगे। अगर काम और कारोबार की स्तिथि बेहतर हो जाए तो पैसा भी आ ही जाता है। अच्छी बात यह है की लोगों का समर्थन आपको मिला हुआ है जिसके चलते आपकी क्षमताओं में भी निखार आ सकता है।

क्या न करें – कारण कोई भी क्यों न हो पर असन्तुष्ट होते चले जाना ठीक नहीं है और अपने मन में ऐसे विचार न बनाते चले जाएँ की सबकुछ ही आपके खिलाफ हैं क्योंकि इस तरह की नकारात्मकता इंसान को कहीं भी पहुंचाती नहीं है बल्कि भटका देती है।

मेहनत – मेहनत करने का समय है और उसके लिए अपनी प्रेरणा को जगाना होगा। भरोसा बनाए रखने से ही इंसान कुछ भी हासिल कर पाता है इसलिए भी आपको अपनी चुनौतियों को अपनी मेहनत से ही दूर करने की कोशिश करनी होगी। इस सारे प्रयास में आपका ज्ञान और आपकी जानकारी आपकी पूरी मदद करेगी ऐसा ही कहता है आपका राशिफल।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना और उसे सुधारते चले जाना बहुत जरूरी है। अब हालात एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए बेहतर ही हो रहे हैं जिसके चलते आपको अपनों का सहयोग भी मिले और रिश्तों में गर्माहट भी आती चली जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article