राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 25 नवंबर 2022: आज लव लाइफ में लगेंगे चार चांद, अधूरी इच्छा होगी पूरी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 25, 2022, 09:35 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 25 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: आपका पुराना प्यार फिर से लौट आएगा, जो कुछ समय पहले बिगड़ गया था। आपके लिए आज का दिन बेहद शुभ है। क्योंकि अपने दूर जा चुके पार्टनर के साथ जीवन में आगे बढ़ने का दोबारा मौका हर किसी को नहीं मिलता। इसलिए उसे संभालकर चलने की जरुरत है।

Image

Vrishchik Rashifal 25 November 2022

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 25 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – आपको कभी-कभी ऐसा लग रहा है की आपको अपनी मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा और इसलिए कोई न कोई आपका गलत फायदा उठाता चला जा रहा है, पर ऐसा भी लग रहा है की आप कुछ ज्यादा ही सोचकर दुखी होते चले जा रहे हैं। हालात संभले हुए हैं और उन्हें आने वाले दिनों में बेहतर किया जा सकता है जिसके चलते आपकी आर्थिक समृद्धि बढ़ती चली जाए।

क्या करें – पैसे से जुड़ी सही योजना बनानी होगी ताकि किसी भी तरह की घबराहट से बचा जा सके। काम के प्रति आपका समर्पण आपकी आर्थिक स्तिथि को सुनिश्चित करता चला जाएगा।

क्या न करें – लोगों से किसी भी तरह की उलझन न पैदा होने दें इसलिए अपने मन में लोगों के प्रति किसी अविश्वास को न बढ़ाते चले जाएँ। अपनी प्राथमिकताओं से जुड़े रहेंगे तो आपसे कोई गलती नहीं होगी।

रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों को बनाए रखना और संभाले रखना बहुत जरूरी है और उसके लिए आपको अपनों की हर तरह की मदद मिलती चली जाएगी। अनुकूल समय है इसका पूरा फायदा उठा लें और घर में खुशियाँ बनाए रखें।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता जो बहुत समय से रुका हुआ था अब उसमें अच्छाई बनती चली जा रही है और हो सकता है की आप आपके प्रति किसी की बनती हुई चाहत को बेहतर तरीके से समझ पाएं और इसी के चलते कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता बेहतर होता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article