राशिफल

मीन राशिफल, 25 नवंबर 2022: काम और कारोबार में होगा सुधार, जानें क्या कहता है मीन राशिफल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 25, 2022, 09:31 AM IST

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 25 नवंबर 2022: काम और कारोबार में तेजी से सुधार हो सकता है, बस आपको समर्पण के साथ काम करने की जरूरत है।

Image

मीन राशिफल, 25 नवंबर 2022: काम और कारोबार में होगा सुधार, जानें क्या कहता है मीन राशिफल

Meen Rashifal Today (Pisces Horoscope Today), आज का मीन राशिफल 25 नवंबर 2022: रिश्तों को लेकर बहुत सारा उतार-चढ़ाव है आपके मन में। घर परिवार में सुख है पर प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपको परेशान कर रहा है। आपने भी अपने व्यवहार को बहुत सख्त बना रखा है जिसकी वजह से परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं।

क्या करें – अपनों की अच्छी सलाह ले लें और उनकी बात को समझने की कोशिश कर लें। हो सकता है उसमें आपके लिए कोई मार्गदर्शन छुपा हुआ हो जो आपको आगे बढ़ने में मदद करता चला जाए।

क्या न करें – जिस रूप से भी आप प्रयास करें उसमें अपना मन लगाएं ताकि आपका मन कहीं उचाट न होता चला जाए। वैसे भी अपनी बातों में भरोसा बनाए रखें ताकि लोगों को वो भरोसा नजर भी आए। अपने असंतोष को लोगों पर जाहिर करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि को संभाले रखने के लिए भी आपको बहुत सारी योजना बनानी होगी। पैसा कमा लेना एक बात है पर पैसे को बचा लेना उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी होता है इसलिए आपको बेहतर तरीके से हालात को समझने की कोशिश करनी होगी।

काम और कारोबार – काम और कारोबार में तेजी से सुधार हो सकता है। आपको अपने समर्पण को बनाए रखना होगा और अपने भरोसे को और ज्यादा जगाना होगा पर साथ ही साथ आपको काम और कारोबार के क्षेत्र में थोड़ी सी विनम्रता भी बनाए रखनी होगी ताकि लोगों से आपसी तालमेल बना रहे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article