राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल, 29 नवंबर 2022: मेहनत से मिलेगी जिंदगी को नई दिशा, जानें कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 29, 2022, 09:14 AM IST

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: अभी आपके लिए मेहनत करने का सबसे अच्छा समय है। सिर्फ मेहनत ही है जो आपके जीवन को सफल बना सकती है। यहां तक कि जिंदगी की दशा और दिशा में कुछ नयापन आ सकता है। साथ ही आपके मन में कुछ करने की प्रेरणा को भी जगाएगा।

Image

Vrishchik Rashifal Today

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 29 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) –मेहनत करने का समय है और मेहनत आपकी जिंदगी की दशा और दिशा बदल सकती है, हालात ने भी कुछ ऐसे अच्छे मौके दिए हैं कि आप अपने मन में नई प्रेरणा जगा सकें.

क्या करें –यह आपकी मेहनत का ताकत है जिसने आपकी शख्सियत को निखारा है और आपको लोगों को बेहतर तरीके से समझने का मौका भी दिया है. हो सकता है, इस प्रयास में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो पर फिर भी आपकी कोशिशों की दिशा सही है, जिस रास्ते पर आपको चलते चले जाना है.

क्या न करें –अपने भाई-बहनों से बातचीत करने में पीछे ना हटें. अगर आपको लग रहा है कि लोगों के विचार बहुत सख्त है तो भी आप अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोई कमी ना रखें.

खर्चे और नुकसान - रोजमर्रा के खर्चे बढ़े हुए हो सकते हैं क्योंकि आप अपनी ओर से संभल कर नहीं चल पा रहें. यह आपकी अच्छाई है कि आप लोगों को खुश करने के लिए भी खर्चा करने में पीछे नहीं हटतें, पर ऐसे ही किसी समय में थोड़ा सा संभल कर चलने की जरूरत पड़ती है. कम-से-कम यह बात समझ लेना जरूरी है कि कोई आपका गलत फायदा ना उठाता चला जाए.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है और उसके लिए आपको कोशिश भी करनी होगी और अपनी सूझबूझ को भी बनाए रखना होगा. थोड़ा सा धैर्य बनाए रखने से आप रिश्तों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे और वही रिश्ते आपका बहुत दूर तक साथ भी निभाएंगे.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article