अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 29 November 2022: आज हनुमान जी इन राशियों का करेंगे मंगल ही मंगल, घर आएगी धन-दौलत

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 28, 2022, 06:00 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 November 2022: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानें आज इस खास दिन पर किन राशियों पर बजरंगबली रहेंगे मेहरबान।

Image

Aaj Ka Rashifal 29 November 2022: आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 November 2022: आज चन्द्रमा मकर राशि में है व श्रवण नक्षत्र है। सूर्य अभी वृश्चिक व गुरु मीन में है। 07:52pm के बाद चन्द्रमा कुम्भ में आएंगे। शनि मकर में वक्री व मङ्गल अब मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष- आज अष्टम सूर्य व दशम चन्द्रमा व गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है। जाँब में उच्चाधिकारियों से विवाद के भी संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष- आज के दिन सप्तम सूर्य दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकते हैं। छात्रों के लिए सफलता का दिवस है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन- सूर्य वृश्चिक का होकर व्यवसाय के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चन्द्रमा अष्टम रहकर जाँब व बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व लाल रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

4. कर्क- सूर्य इसी राशि से पँचम,गुरु जो शिक्षा का कारक ग्रह है आज भाग्यभाव में शुभ है। यह गोचर छात्रों के लिए शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

5. सिंह-गुरु इसी राशि से अष्टम व चन्द्रमा 07:22 pm के बाद सप्तम भाव में रहेंगे।आज जमीन या वाहन क्रय करने के लिए शुभ दिवस है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

6. कन्या-तृतीय सूर्य व पँचम चन्द्रमा संतान की प्रगति को बढ़ाएंगे।शुक्र व बुध आर्थिक लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला- सूर्य इसी राशि से द्वितीय होकर राजनीतिज्ञों के लिए शुभ फलदायक हैं।जाँब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें।भगवान विष्णु मंदिर में पीपल व केले का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य इसी भाव में रहकर रियल स्टेट व्यवसाय में प्रगति देंगे। गुरु पँचम संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कन्या व मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9. धनु-सूर्य द्वादश व शनि द्वितीय भाव में है। आज गुरु एकादश लाभ भाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। नौकरी व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। असत्य वाणी मत बोलें।

10. मकर- चन्द्रमा इसी राशि में व सूर्य वृश्चिक में हैं। शनि इसी राशि में वक्री गोचर करेंगे। यात्रा के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।

11. मकर- राशि स्वामी शनि व्यय भाव में है। जाँब को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन प्रोजेक्ट आरंभ होंगे। मूंग का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। हरा व नीला रंग शुभ है। आज हनुमान जी की उपासना श्रेयष्कर है।

12. मीन- सूर्य भाग्यभाव में मंगल करेंगे। गुरु इसी राशि में छात्रों के लिए शुभ हैं। जाँब व व्यवसाय में उन्नति होगी। मङ्गल व शुक्र गोचर घर व मकान के लिए शुभ है। परिवार में कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। लाल व हरा रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article