राशिफल

आज का कुंभ राशिफल, 29 नवंबर 2022: मुश्किलों का दौर है, लोगों के सहारे की पड़ सकती है जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 29, 2022, 09:16 AM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: आपकी मुश्किलें बढ़ी हुई रह सकती है। हो सकता है कि आपको किसी दूसरे के सहारे की जरुरत पड़े। इसलिए पहले से ही सतर्क हो जाएं। अपनी गलतियों पर कंट्रोल कर लें। साथ ही कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छे से सोच विचार करलें।

Image

आज का कुंभ राशिफल, 29 नवंबर 2022: मुश्किलों का दौर है, लोगों के सहारे की पड़ सकती है जरूरत

Aaj Ka Kumbh Rashifal 29 November 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) –किसी भी तरह का नुकसान आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है और आपको लोगों की मदद के सहारे आगे बढ़ने की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए पहले से सतर्क हो जाने की जरूरत है.

क्या करें –गलती करते चले जाने से बचना होगा इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले, एक बार नहीं दो बार सोचना होगा तभी जा के आप अपने लिए बचाव का माहौल बना पाएंगे.

क्या न करें –अपने मन में पहले से मतभेद बनाते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि इससे आपकी मानसिकता भी बिगड़ेगी और आपकी ओर से गलतियां भी होती चली जाएंगी. रोजमर्रा की चुनौतियों को बढ़ाते ना चले जाएं ताकि आपकी मुश्किलें किसी भी वजह से बढ़ें नहीं.

तकदीर और भाग्य - तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और कामकाज की स्थिति को बेहतर करने की कोशिश की है पर आपको अपने हालात को भी इस नजर से देखना होगा कि आप उन लोगों के प्रति शुक्रगुजार बने रहें, जिन्होंने आपको अपना आशीर्वाद दिया है.

धन-दौलत -पैसे की स्थिति को बनाए रखने के लिए भी आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा. बिना सोचे-समझे फैसले करते चले जाना कभी भी आपके हित में नहीं है इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखना बहुत जरूरी है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article