राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 29 नवंबर 2022: काम के प्रति रखें डेडिकेशन, जरूर मिलेगी सफलता

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 29, 2022, 09:21 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​29 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: काम के प्रति लगन बरकरार रखने की जरुरत है। हालांकि लोगों का पूरा सहयोग आपको मिला हुआ है। निजी रिश्ते भी काफी हद तक संभले हुए हैं। पर फिर भी काम और कारोबार को आप इग्नोर नहीं कर सकते।

Image

Kark Rashifal 29 November 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 29 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – लोगों को पूरा सहयोग दें और लोगों के साथ दिल से जुड़े रहें, आपकी अच्छाई और आपका समर्पण नजर भी आएगा और रिश्तों को संवारने में मदद भी मिलती चली जाएगी.

क्या करें –इस समय आपके आसपास के लोगों की अच्छाई यह है कि वो स्पष्ट बात कह रह हैं. कभी-कभी ऐसी बात बुरी भी लगती है फिर भी कोई ईमानदार व्यक्ति ही सच्चाई का रास्ता अपनाता है इसलिए अपने आसपास के लोगों में उस अच्छाई को जरूर ढूंढ लें, आपको अच्छा लगेगा.

क्या न करें –रिश्तों को संवारना चाहते हैं तो किसी भी तरह का दिखावा बिल्कुल ना करें, आपकी अच्छाई इसी बात से जुड़ी रहेगी कि आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ पाएं. जो दिल पे हो, वही जबान पे हो ताकि लोग आपकी अच्छाई को समझने में कोई कमी ना रखें.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को इस रूप से बनाए रखें कि आप अपनों के साथ हंसे खेले और मुस्कुराएं. आपसी तालमेल बना रहे तो जिंदगी में सबकुछ संभला रहता है और अपनी आर्थिक स्थिति को सही रूप से इस्तेमाल करने का मौका भी मिल जाता है.

तकदीर और भाग्य - तकदीर ने इसलिए आपका साथ निभाया है क्योंकि लोगों ने आपका साथ निभाया है, अगर लोग ही आपकी मदद करते चले जाएंगे तो किसी भी तरह की चुनौती को संभालना भी आसान हो जाएगा. अपने काम के प्रति भी समर्पित रहने से हालात आपकी हर तरह से मदद करते चले जाएंगे और यही वजह है कि अपनी तकदीर को चमकाने के लिए आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी, और अपने प्रदर्शन को भी बढ़ाना पड़ेगा ताकि कामकाज से बड़ा लाभ मिलता चला जाए.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article