Aaj Ka Dhanu Rashifal 29 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) –अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपने बहुत सारा प्रयास किया है और आपने उस प्रयास में सफलता भी पाई है, फिर भी अपने काम को और अपनी आमदनी को किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना ठीक नहीं है.
क्या करें –कई तरह के विकल्प खोजने होंगे पर उसमें बचाव बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए क्योंकि अगर काम ही अस्थिर होता चला जाएगा तो बड़े लाभ के पीछे भागना भी व्यर्थ होता चला जाएगा इसलिएं काम और काम से लाभ को बनाए रखना बहुत जरूरी होगा.
क्या न करें –अपने फैसलो में किसी भी तरह की जल्दबाजी बिल्कुल ना बरतें और इस वजह से सिर्फ पैसे को आधार बनाकर कोई बड़ा फैसला ना करते चले जाएं क्योंकि आज जो पैसा ज्यादा नजर आ रहा है, कल उसी को संभालना मुश्किल भी हो सकता है इसलिए आप कोई गलती ना कर जाएं.
धन-दौलत - आमदनी खर्चो में परिवर्तित होती चली जा रही है और यह ठीक नहीं, रोजमर्रा की परेशानियां भी इसी वजह से बढ़ सकती हैं. कामकाज को भी बनाए रखने के लिए भी आपको नुकसान से बचने की जरूरत है.
रिश्ते-नाते - घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखना बहुत जरूरी है और कुछ न कुछ ऐसा होता चला जा रहा है जो रोजमर्रा की परेशानियां ही दिखा रहा है. मधुरता बनाए रखेंगे तो अपने जीवनसाथी से तालमेल बनाना आसान हो जाएगा.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
