राशिफल

आज का मेष राशिफल, 29 नवंबर 2022: काम और कारोबार में संभलने की जरूरत, जल्दबाजी में बिगड़ सकते हैं हालात

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 29, 2022, 09:19 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार में तवज्जो बनाए रखने की जरुरत है। आपकी जरा सी भी लापरवाही हालात को खराब कर सकता है। यह समय सोच-विचार कर फैसला लेने का है। ऐसे में काम में जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें।

Image

Mesh Rashifal 29 November 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) –जितना अपने काम और कारोबार के प्रति तवज्जो बनाए रखेंगे, उतना ही जिंदगी के बाकी पहलुओं पे अच्छा असर पड़ता चला जाएगा. लोगों से तालमेल भी बढ़ेगा और आपकी मानसिकता में भी निखार आता चला जाएगा. अपने समर्पण को बनाए रखने से ही आप यह सबकुछ कर पाएंगे.

क्या करें –काम और कारोबार को इस नजर से देखना होगा कि उससे आपकी सोच में कितना बदलाव आता चला जा रहा है. आप हर चीज को अपनी क्षमताओं के बलबूते से देख रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि खुद पे भी भरोसा करें और जो भी कर रहे हैं, उसमें नियमितता भी बढ़े. ऐसी कोशिशों से ही आप अपनी जिंदगी की सही राह बना पाएंगे.

क्या न करें –रिश्तों के प्रति ईमानदार बने रहें और लोगों को व्यवहारिकता से समझने की कोशिश करें. जिंदगी में किसी एक अच्छाई के बलबूते पर भी चला जाए तो हालात साथ निभाते हैं पर काम और कारोबार की व्यस्तता के चलते आप घर-परिवार के रिश्तों को नजरअंदाज ना करते चले जाएं.

रिश्ते-नाते - रिश्तों के प्रति आपकी सोच अच्छी है पर लोग फिर भी आपसे दूरियां बनाए हुए हैं, खासकर अपने जीवनसाथी को बेहतर तरीके से समझना होगा और किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को भी संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. यह समय रिश्तों को ले के आपकी चुनौतियां दिखा रहा है, ऐसे में अपना धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी होगा ताकि आप किसी भी वजह से गुस्सा ना करते चले जाएं.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति ठीक होने के बावजूद आपको उन रूकावटों की ओर देखना पड़ेगा जो लगातार बनी हुई हैं पर उसमें सबसे बड़ी बात समझने वाली यह है कि अपने खर्चो को और अपने नुकसान को संभाले रखने की कोशिश करनी होगी. बिना सोचे-समझे तेजी से कोई कदम उठाना इस समय ठीक नहीं होगा.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article