राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 29 नवंबर 2022: सेहत पर देना होगा ध्यान, हो सकती है पेट से जुड़ी परेशानियां

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 29, 2022, 09:20 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: आप हर तरफ हर पहलुओं को संभाले हुए हैं। परिवार, रिश्ते, दोस्त सबकुछ बिल्कुल ठीक चल रहा है। लेकिन सेहत पर आप ध्यान नहीं दे रहे, जो आगे परेशानी का कारण बन सकता है। खासकर इस समय आपको पेट से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Image

आज का वृषभ राशिफल, 29 नवंबर 2022: सेहत पर देना होगा ध्यान, हो सकती है पेट से जुड़ी परेशानियां

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 29 November 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) –आपकी सूझबूझ भी नजर आ रही है और आपकी प्रेरणा भी नजर आ रही है और यह अच्छा समय है, जिसके चलते आप जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को संभाले हुए हैं. आपने अपनी कोशिशों से भी अपनी तकदीर को जगाने की कोशिश की है.

क्या करें –जिस भी काम से जुड़े हुए हैं, उसमें हालात आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं और यही वजह है कि मेहनत करने का मौका मिला हुआ है जिसके चलते आप अपनी लगन को बनाए रख सकें. जिंदगी ऐसे अच्छे मौके भी कभी-कभी ही देती है.

क्या न करें –अपने दोस्तों से या अपने भाई-बहनों से किसी भी तरह का अलगाव ना पैदा करें. अच्छाई को अच्छाई की नजर से देखेंगे तो दोस्तियां भी निभ जाएंगी और लोग भी आपको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, इसलिए इस समय किसी से भी फासले बनाते चले जाना ठीक नहीं होगा.

सेहत - सेहत की ओर इसलिए ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि आपका असमंजस और आपकी लापरवाही नजर आ रही है. दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताना अच्छी बात है पर सेहत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

धन-दौलत - आर्थिक स्थिति इसलिए बेहतर हो रही है क्योंकि तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है. आमदनी बढ़ी हुई है और आप अपनी बचत को अपनों के लिए भी इस्तेमाल कर पा रहे हैं और इसी से आप जिंदगी की खुशियों को बनाए रख सकते हैं.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article