राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 29 नवंबर 2022: मन की चिंताओं को करें दूर, तभी कर पाएंगे कुछ जिंदगी में हासिल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 29, 2022, 09:21 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 29 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: आप इन दिनों किसी बत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपके मन में कोई न कोई उलझनें लगातार चल रही है। जिसे दूर करने की शख्त जरुरत है। तभी जाकर आप जिंदगी में कुछ हासिल कर पाएंगे।

Image

Singh Rashifal 29 November 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 29 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) –मन में बिठाई हुई उलझनों को हटाना पड़ेगा और लोगों के प्रति अपने मन को साफ करना पड़ेगा. हर चीज को कमी या गलती की नजर से देखते चले जाना एक आदत बन जाती है और आपको इस समय उस आदत से दूर तो होना ही पड़ेगा, तभी जा के आप अपने मन में बिठाई हुई घुटन को दूर कर पाएंगे.

क्या करें –मतभेद भरी स्थिति हमेशा ही नुकसानदायक होती है और उससे अच्छे-भले हालात भी बिगड़ जाते हैं, घर-परिवार में रिश्तों को संभाले रखने के लिए भी आपको अपनी जागरूकता बढ़ानी पड़ेगी, तभी जा के आप अपनी जिंदगी की खुशियों को पूरी तरह से बना पाएंगे.

क्या न करें –ऐसा ना सोचते चले जाएं कि आपके वरिष्ठ लोग आपके खिलाफ हैं और आपका नुकसान करना चाह रहे हैं. अगर आप सूझबूझ से चलेंगे तो कोई भी आपका नुकसान वैसे ही नहीं कर पाएगा इसलिए भी आपको लोगों की आलोचना को बेहतर तरीके से समझना होगा ताकि आप लोगों को किसी भी वजह से नाराज ना करते चले जाएं.

मेहनत - मेहनत करने का कोई और विकल्प नहीं और आपके अंदर ऐसी प्रेरणा जगी हुई है कि आप कुछ बेहतर कर सकें, और इसी चीज का अच्छा नतीजा यह है कि काम और कारोबार में आपकी मेहनत लगी हुई है, और आपको अपनों के सहयोग से भी फायदा ही होता चला जा रहा है.

प्यार-मुहब्बत - किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते को धीरे-धीरे रफ्तार दी जा सकती है, मुश्किलों के बादल भी धीरे-धीरे छंट रहे हैं पर अभी भी आपके मन में बहुत सारी चिंताएं हैं कि यह सबकुछ कैसे हो पाएगा. अगर इंसान लोगों के प्रति अपने नजरिए को बेहतर कर ले तो एक-एक कदम आगे बढ़ते हुए बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है.

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article