राशिफल

आज का मीन राशिफल, 29 नवंबर 2022: तकदीर का भरपूर मिलेगा साथ, जानें कैसा होगा कारोबार

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 29, 2022, 09:11 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 29 November 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: हालात आपके अनुकूल है। आपकी चाहतें हमेशा से पूरी हुई है। तकदिर का भी इन दिनों पूरा साथ मिला हुआ है। बस जरुरत है थोड़ी बहुत सूझबूझ की। इससे आपका भरोसा बढ़ेगा और आपकी काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

Image

Meen Rashifal 29 November 2022

Aaj Ka Meen Rashifal 29 November 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) –थोड़ी सी सूझबूझ बनाए रखने से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं और बहुत कुछ पा सकते हैं, यहां तक कि अपने ज्ञान और अपनी क्षमताओं के बलबूते पर आपने अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखने की भी कोशिश की है, जिसके अच्छे नतीजे भी प्राप्त हुए हैं. इसी अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपको अपने कामकाज को भी सुचारू रूप से चलाने की जरूरत है.

क्या करें –हालात ने अपना पूरा साथ निभाया है और इसी के चलते आपको यह मौका मिला हुआ है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकें. धीरे-धीरे ही सही आपका भरोसा बढ़ता चला जाएगा और आप बहुत कुछ करने के लिए और पाने के लिए सक्षम होते चले जाएंगे, इसी अच्छाई में आपको थोड़ा सा बचाव भी बनाए रखना होगा.

क्या न करें –भावुकता के तहत कोई ऐसा फैसला ना करें जो आपका नुकसान करता चला जाए, इसलिए अपनी बातों में और अपने व्यवहार में बहुत सारी विनम्रता बनाए रखें. किसी से भी कोई ऐसी बात ना कहें जिसमें आपका अहम झलके, वैसे भी किसी पे दबाव बनाते चले जाना इस समय ठीक नहीं होगा.

रूकावटें और चुनौतियां - रूकावटों ने भी आपको बहुत कुछ सिखाया है और आपके हालात को बेहतर करने की कोशिश की है. अब आपको उन्हीं रूकावटों के प्रति अपने मन में बिठाए हुए असमंजस को भी हटा देने की जरूरत है, ताकि आप अपने हालात को नई नजर से देख पाएं और उसी भरोसे के साथ आगे बढ़ पाएं.

काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को बढ़ावा देने के लिए आपको अभी भी बहुत कुछ सीखना पड़ेगा और उस सीखने के प्रयास में आपको हर तरह का लाभ मिलता चला जाएगा, जो बहुत अच्छी बात है. पर कुल मिला के काम और कारोबार में आपका समर्पण ही काम आएगा जिसके चलते तकदीर आपका साथ निभाती चली जाए.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article