Aaj Ka Kanya Rashifal 29 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) –पढ़ाई-लिखाई में समय का और पैसे का निवेश करेंगे तो आप अपने लिए बेहतर हालात बना पाएंगे, वैसे भी यह समय आपके ज्ञान और आपकी जानकारी को बढ़ाने के लिए हर तरह से मददगार है जिसके चलते आप मेहनत भी कर पाएं और उस मेहनत से अपने भविष्य को भी बना पाए.
क्या करें –कोई भी रास्ता मुश्किल भरा ही होता है और उन मुश्किलों को संभालने के लिए अपनी कोशिशों को बढ़ाने की जरूरत पड़ती है. आपको भी अपनी मानसिकता को सुधारना होगा और अपने समर्पण को बेहतर करते चले जाने की कोशिश करनी होगी, तभी जा के आप किसी भी तरह की मतभेद की स्थिति को संभाल पाएंगे.
क्या न करें –सिर्फ पैसे से लोगों का दिल जीतने की कोशिश न करें क्योंकि पैसे की एक सीमित भूमिका होती है, रिश्तों में पैसे की ताकत दिखाने की कोशिश ना करें क्योंकि ऐसा करेंगे तो बहुत हद तक गलती आपकी होगी और हालात को संभालना मुश्किल ही होता चला जाएगा.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति को इस रूप से देखना होगा कि आप अपनी समृद्धि को बढ़ाने के लिए कितनी मेहनत कर पा रहे हैं और इस समय आपकी मेहनत और आपका समर्पण ही काम आएगा. इसको और ध्यान पूर्वक समझें तो कामकाज की स्थिति भी इस समय आपकी मेहनत से ही जुड़ी हुई है, इसलिए आपकी मेहनत से ही आपके कामकाज की स्थिति सुधरेगी और उसी से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी. तो हर चीज एक-दूसरे के साथ जुड़ी हुई है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभाले रखना आसान है, बशर्ते आप अपनी सूझबूझ बनाए रखें और आपने अपनी सूझबूझ बनाए रखने में बहुत सारा प्रयास किया है जिसके चलते लोगों का आशीर्वाद भी आपको हर तरह से मिला हुआ है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
