Aaj Ka Mithun Rashifal 29 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) –कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोचना होगा और गलती करते चले जाने से बचना होगा. पैसे से जुड़े फैसलों में भी सतर्कता बरतनी होगी ताकि अपनी आर्थिक स्थिति को संभाले रखा जा सके.
क्या करें –कई तरह की चुनौतियां हैं जिन्हें आपको एक-एक करके संभालना है. जिंदगी की चुनौतियां हम सबको नई प्रेरणा भी दे सकती हैं कि आप अपनी दिशा को दुरूस्त कर लें. अपनी मेहनत को केन्द्रित करते चले जाने की भी जरूरत पड़ सकती है.
क्या न करें –हालात कैसे भी क्यों ना हों पर अपनी मानसिकता को ना बिगाड़ते चले जाएं इसलिए दुखी भी ना होते चले जाएं. वक्त कैसा भी चल रहा हो पर अपने भरोसे के कमजोर करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता संभालने से ही संभलेगा और अगर छोटी-छोटी बातों में आप लोगों की गलती निकालते चले जाएंगे तो कोई भी रिश्ता चरमरा जाएगा इसलिए किसी मुहब्बत को बनाए रखने के लिए आपको भरोसा तो करना ही पड़ेगा.
काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को बढ़ाना है तो अपनी चुनौतियों को संभालते चले जाना होगा पर ऐसा करते हुए आपको बहुत ज्यादा सकारात्मक रवैया अपनाना होगा. लोगों की आलोचना करते चले जाने से कारोबारी रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
