टीवी मसाला

Bigg Boss 20: आसिफ खान पर भड़के Qazi Touqeer के भाई, पोस्टर पर कालिख लगाने पर बोले- ज्यादा हो रहा है...

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Brother Angry On Aasif Khan:'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर के पोस्टर पर आसिफ खान ने कालिख लगाई थी। इस बात को लेकर अब काजी तौकीर के भाई ने उन्हें लताड़ा है।

Image

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के भाई ने लगाई आसिफ खान को फटकार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Brother Angry On Aasif Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। यूं तो "बिग बॉस 20' का हर कंटेस्टेंट सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन शो में रहते हुए काजी तौकीर ने लाइमलाइट लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। दो हफ्तों में ही काजी तौकीर ने सबको अपना फैन बना लिया है। 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर ने मेंटल हेल्थ को लेकर प्रैंक किया था, जिसे सलमान खान ने तोड़ दिया। वहीं पोल खुलने के बाद कई कंटेस्टेंट्स ने काजी तौकीर को निशाना बनाया। जहां रीति तिवारी ने उन्हें गालियां दीं तो वहीं आसिफ खान ने न केवल उनके पोस्टर पर कालिख लगाई। बल्कि उन्हें अपशब्द भी कहे। आसिफ खान की इन हरकतों पर अब काजी तौकीर के बड़े भाई काजी तौसीफ ने रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 से बाहर आते ही काजी तौकीर के लिए बदले रोहेद खान के सुर, गले न लगाने पर दी सफाई (Exc)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में आसिफ खान को काजी तौसीफ ने जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के पोस्टर पर कालिख लगाई, वो किसी को सबके सामने कलंकित कर रहे थे। फिल्म विंडो संग बातचीत के दौरान काजी तौकीर के भाई काजी तौसीफ ने आसिफ खान पर भड़ास निकाली। उन्होंने 'पंचायत' एक्टर के लिए कहा, "आसिफ मियां के लिए मैं क्या बोलूं, उन्होंने मां की गाली दी थी। ये कालिख पोतने वाला, आप किसी को कलंकित कर रहे हो। ये थोड़ा ज्यादा हो रहा है। आसिफ मियां तुम्हारे लिए मेरी मां का संदेश है। मां तो बहुत संवेदनशील हैं। बीते दिन का एपिसोड देखकर वो परेशान हो गई थीं, वो भावुक हो गई थीं कि ये क्या हो रहा है, सब उसके पीछे पड़ रहे हैं। लेकिन मेरी मां ने आसिफ को संदेश दिया है कि अल्लाह तुमपर रहमत बनाए रखें। लेकिन जिस तरह से वो कर रहे थे काजी से कि मार दूंगा, काट दूंगा। अगर इतना ही है तो तुम बिग बॉस से अपील करो कि अखाड़ा बना दिया जाए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान को देख धड़का Rohed Khan का दिल, बोले- जब मैंने उसे पहली बार देखा...

      रीति तिवारी के लिए काजी तौसीफ ने कही ये बात

      काजी तौसीफ (Qazi Touqeer) ने रीति तिवारी पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि रीति अभी बच्ची हैं और मुझे लगता है कि वो गलत ग्रुप के साथ हैं। काजी तौसीफ ने कहा कि रीति तिवारी ने तौकीर को जो चीजें कहीं, उसके लिए उन्हें बहुत नफरत मिल रही है। लेकिन मेरा मानना है कि छोड़ो, जाने दो।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article