सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खू वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बंदरों के बीच पहुंचकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है। बंदरों के बीच वह ऐसी हरकतें करने लगता है कि डर के मारे वहां मौजूद सारे बंदरों की सिट्ट-पिट्टी गुम हो जाती है।
बंदरों के बीच शख्स करने लगा बंदरों जैसी हरकत
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि शख्स बंदरों के बीच जाकर उनकी तरह हरकतें करता नजर आता है। सबसे पहले तो वह बंदरों को अपने पास बुलाता है और फिर जब बंदर उसके पास जब आते हैं तो वह बंदरों की तरफ अपना चेहरा करके उन पर स्मोक छोड़ता नजर आ रहा है। यह देख बंदर डर जाते हैं और डर कर वे पीछे हट जाते हैं। शख्स की हरकतों को पहली नजर में देख ऐसा लगता है जैसे बंदरों के बीच कोई दूसरा बंदर आ गया हो लेकिन इस बंदर से दूसरे बंदर खौफ खा रहे है और अपनी जान के लिए खतरा महसूस कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
असली बंदरों की हालत हुई खराब
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि शख्स कभी बंदरों की तरफ बढ़ता है तो कभी उनके सामने अजीब-अजीब हरकतें करता दिखाई देता है। उसकी चाल-ढाल और अंदाज देखकर बंदर भी पीछे हटने लगते हैं। कुछ बंदर उसे देखकर दूर भागते नजर आते हैं, जबकि कुछ हैरानी से उसे देखते रहते हैं। वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा यही है कि जो शख्स बंदरों को डराने पहुंचा था, उसने कुछ समय के लिए उन्हें पूरी तरह उलझन में डाल दिया। बंदरों को समझ ही नहीं आता कि उनके सामने आखिर कौन खड़ा है। शख्स की हरकतें देखकर कई बंदर घबराए हुए नजर आते हैं।
Viral Video देख लोटपोट हुए लोग
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Yashasvi_kumari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी मजेदार लग रहा है। लोग वीडियो को देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई शख्स के इस अंदाज पर हंस रहा है तो कोई कह रहा है कि बंदरों को शायद पहली बार अपने बीच ऐसा ‘बंदर’ देखने को मिला।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
