Aaj Ka Mithun Rashifal 24 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – सेहत को लेकर भी मन परेशान हो सकता है और नुकसान से जुड़ी चिंताएं भी हो सकती हैं। ऐसे में अपनी समृद्धि को बचाए रखना बहुत जरूरी है पर साथ ही साथ अपनी चिंताओं को भी दूर करना पड़ेगा।
क्या करें – जिंदगी की उन रुकावटों को समझने की कोशिश करें जो लगातार बनी हुई हैं और बार-बार आपको नुकसान भरी स्तिथि की ओर ले जा भी सकती है इसलिए अपने दिल की आवाज को सुन लें और किसी भी तरह की बड़ी गलती करते चले जाने से बचे रहें।
क्या न करें – पैसे से जुड़े फैसले इस रूप से न करें की आप क्या सोच रहे हैं क्योंकि आपकी एकतरफा सोच हो सकती है और आप जिंदगी के विभिन्न पहलुओं की ओर सही रूप से नजर नहीं दौड़ा पा रहे और यही इस समय की सबसे बड़ी गलती भी है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार के क्षेत्र में कई छुपी हुई परेशानियाँ हैं जिनके चलते हर चीज आपको मुश्किल लग रही है और अगर उन चुनौतियों को समझ लिया जाए तो उन्हें संभालना भी इतना मुश्किल नहीं है। अगर हालात को पूरी तरह से पकड़ में लाना है तो लोगों से मिलते हुए समर्थन को सुधारने की जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
