Aaj Ka Vrishchik Rashifal 24 November 2022, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – लोगों का सहयोग भी मिला हुआ है पर मन फिर भी परेशान है। हो सकता है कामकाज से जुड़े हालात इस रूप से बन रहे हों जिसमें आपको और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़े। मेहनत में कमी नहीं है पर फिर भी हो सकता है आप वो सबकुछ न कर पा रहे हों जिसकी लोगों को उम्मीद है।
क्या करें – अपनी मेहनत को फिर भी बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि आपने ऐसी जिम्मेदारी ले रखी है और इस वजह से मेहनत के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना होगा। जिंदगी का अनुशासन बनाते हुए अगर आप एक-एक कदम आगे बढ़ते चले जाएंगे तो यह मुश्किल भरा दौर भी संभल ही जाएगा।
क्या न करें – लोगों से किसी भी तरह से उलझते न चले जाएँ इसलिए बहुत सारा संयम बनाए रखें। अगर कोई बात अच्छी नहीं भी लग रही तो भी ऐसे विचार न बनाएं जो लोगों से आपको उलझाते चले जाएँ।
पढ़ाई लिखाई – अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बढ़ाने का मौका मिला हुआ है क्योंकि यह समय आपसे मेहनत करवा रहा है और इन दोनों चीजों को, पढ़ाई को और अपनी मेहनत को जोड़कर देखना होगा ताकि आपको इस अच्छाई का पूरा फल मिलता चला जाए।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई बनी हुई है क्योंकि आप अपने आसपास के लोगों के प्रति जागरूक हैं और अपने मन में बिठाई हुई उदासी को तो आपको हटाना ही पड़ेगा, तभी जाकर आप रिश्तों में उस तरह का निखार ला पाएंगे जिसकी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
