राशिफल

आज का मीन राशिफल, 24 नवंबर 2022: दोस्तों और चाहने वालों से मिलेगा लाभ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 24, 2022, 09:09 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 24 November 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: क्या करें – अपने दोस्तों से और अपने चाहनेवालों से सुख बना हुआ है और आप उनको हर तरह से मदद भी कर रहे हैं। जिंदगी की बहुत सारी ऐसी अच्छाइयाँ होती हैं जो हमें सही रास्ता दिखाती चली जाती हैं।

Image

आज का मीन राशिफल, 24 नवंबर 2022

Aaj Ka Meen Rashifal 24 November 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – बहुत कुछ संभला हुआ है पर फिर भी आप चिंतित हैं क्योंकि चिंताओं को बनाए रखना आपने अपनी आदत बना ली है जिसे आने वाले दिनों में भी संभाले रखने की जरूरत पड़ेगी। रिश्तों को भी सुख और सुकून की नजर से देखते चले जाना होगा ताकि भटकते हुए विचार आपको परेशान न करते चले जाएँ।

क्या करें – अपने दोस्तों से और अपने चाहनेवालों से सुख बना हुआ है और आप उनको हर तरह से मदद भी कर रहे हैं। जिंदगी की बहुत सारी ऐसी अच्छाइयाँ होती हैं जो हमें सही रास्ता दिखाती चली जाती हैं।

क्या न करें – अपनी बचत से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जिसमें आप सिर्फ तकदीर के भरोसे चल रहे हों क्योंकि ऐसा करना इस समय ठीक नहीं है और आप अपने फैसलों को बार-बार बदलते भी न चले जाएँ।

काम और कारोबार – काम के प्रति आपका भरोसा इस वजह से बढ़ा हुआ है क्योंकि काम से लाभ लगातार बना हुआ है और यह इस समय की सबसे बड़ी अच्छाई है जिससे आपको फायदा हो सकता है। बदलता हुआ समय है और आप अपने कामकाज से जुड़े हालात को बेहतर नजर से देखते चले जा रहे हैं।

धन दौलत – बहुत सारी रुकावटों के बावजूद आपकी आर्थिक स्तिथि में स्थिरता बनी हुई है और धन लाभ भी बना हुआ है इसलिए आपकी रुकावटें भी आपको कुछ न कुछ समझा रही हैं और कुछ सिखा रही हैं जिसके चलते आपकी मेहनत बरकरार रहे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article