राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 24 नवंबर 2022: भूलकर ना करें किसी से अपने प्यार का इजहार, थोड़ा करना होगा सब्र

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 24, 2022, 09:01 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​24 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: आपके चेहरे पर आज रिश्तों को लेकर उदासी रह सकती है। क्योंकि चीजें आपके अनुकूल नहीं रहेगी। मन में अशांति और चिंता बरकरार रह सकती है। इसके अलावा अच्छी चीज ये है कि आपको परिवार के लोगों का साथ मिलता चला जाएगा।

Image

Kark Rashifal 24 November 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 24 November 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – रिश्तों के प्रति आपकी उदासी नजर आ रही है क्योंकि लोगों के विचारों में बार-बार बदलाव नजर आ रहा है। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को लेकर भी आप चिंतित हैं।

क्या करें – घर परिवार में आपको अपनों का समर्थन मिल सकता है और जो भी आप कर रहे हैं उसमें आपको लोगों से मदद मिलती चली जाए यह बहुत हद तक संभव है और इसी अच्छाई को भविष्य में भी बनाए रखने की जरूरत है।

क्या न करें – काम और कारोबार से लाभ है पर बहुत हद तक संभव है उसमें भी उतार-चढ़ाव बना हुआ हो। कभी हालात अनुकूल हैं और कभी बात बन नहीं रही, शायद इसी वजह से आपका काम में मन नहीं लग रहा।

तकदीर और भाग्य – तकदीर इसलिए साथ है क्योंकि लोग आपको हर तरह से मदद कर रहे हैं और तकदीर इसलिए भी साथ है क्योंकि आपने अपने हालात को अपनी मेहनत से बेहतर किया है इसलिए बहुत सारी अच्छाई बनी हुई है।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत में अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को हटाना पड़ेगा क्योंकि आपको अपनों का ऐसा सहयोग मिलेगा जो आपकी सारी परेशानियों को दूर करता चला जाए। थोड़ा सा वक्त लगेगा पर सबकुछ ठीक होता चला जाएगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article