राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 24 नवंबर 2022: व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा, सालों से रुके पैसों की होगी प्राप्ति

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 24, 2022, 12:01 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 24 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को आने वाले समय में तगड़ा मुनाफा होगा। सिंह राशि के जातक यहां देखें अपना पूरा राशिफल।

Image

24 नवंबर 2022 का सिंह राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal 24 November 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: निजी जीवन के हालात को लेकर आप संतुष्ट नहीं है, जबकि आपने अपनों के लिए बहुत कुछ किया है और अपनों के करीब आने की भी कोशिश की है फिर भी आपको पूरी तसल्ली नहीं हो पा रही है। अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को हटा देने से ही आप अपने हालात को बेहतर कर पाएंगे।

क्या करें – आपके मतभेद कुछ इस रूप से बढ़ रहे हैं जिसका बुरा असर आपके कामकाज पर पडता चला जाए और यही इस समय की सबसे बड़ी समस्या भी है। शायद इसी वजह से लोगों के सहयोग में भी थोड़ी बहुत कमी रह जाए जिसकी वजह से आपकी चिंताएं बनी रहें।

क्या न करें – काम और कारोबार को संभालने के लिए आपका भरोसा बढ़ा है और आपकी ओर से कोई कमी नहीं है पर ऐसा लग रहा जैसे आप जरूरत से ज्यादा लोगों की मदद पर आश्रित होते चले जा रहे हैं और यह ठीक नहीं है क्योंकि लोगों की मदद तो कभी है और कभी नहीं है पर उस पर भरोसा करके नहीं चला जा सकता।

रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें इसलिए हैं क्योंकि विचार नहीं मिल रहे और जब विचार न मिलें तो समस्याएं बढ़ जाती हैं और अच्छी भली स्तिथि को भी संभालना कठिन हो जाता है। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में भी इसलिए रुकावटें हैं क्योंकि उस रिश्ते से जुड़ी अच्छाई को आप पूरी तरह से देख नहीं पा रहे हैं।

जमीन ज़्यादाद – किसी जमीन ज़्यादाद में निवेश का विचार है और आप अपना मन पक्का करते चले जा रहे हैं पर फैसला करना आपके लिए मुश्किल हो रहा है क्योंकि आप अपने काम और कारोबार की प्राथमिकताओं को सामने रखकर फैसले करना चाह रहे हैं और इसी वजह से थोड़ा सा असमंजस है जिसे दूर कर देने की भी जरूरत है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article