Aaj Ka Kanya Rashifal 24 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – आपके मन में बिठाई हुई परेशानियाँ कई वजह से नजर आ रही हैं। पढ़ाई लिखाई हो या कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता हो, अच्छे भले हालात में भी आपको कमियाँ नजर आ रही हैं जिसकी वजह से आपको अपनी मेहनत को बढ़ा देने की जरूरत है। कुछ भी जिंदगी में अपने आप से नहीं होता उसके लिए जूझना तो पड़ता ही है।
क्या करें – पढ़ाई में या अपने प्रदर्शन में सफलता पानी है तो खुद पर और अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा और इस समय भरोसे की ही कमी है जिसकी वजह से आपको आगे बढ़ना मुश्किल लग रहा है। कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता तो वैसे ही भरोसे पर टिका हुआ होता है जिसके चलते आपको अपनी रुकावटों को एक-एक करके दूर करने की कोशिश करनी होगी तभी जाकर आप इस समय की अच्छाई का पूरा फायदा उठा पाएंगे।
क्या न करें – अपनी मुश्किलों को इतना बड़ा न माने लें की आप अपने ही विचारों को सच ठहराते चले जाएँ। अपने ही मन में गलतफहमियाँ पैदा करते चले जाना कभी भी ठीक नहीं होता क्योंकि ऐसा करने से इंसान अपनी मुश्किलों को बढ़ा-चढ़ाकर देखता है जबकि वो सच्चाई नहीं है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई इसलिए बनी हुई है क्योंकि आपकी सूझबूझ और आपकी काबलियत उसमें नजर आ रही है। आपने अपनी व्यवहारिकता को बढ़ाकर हालात को सही रूप से समझने की और संभालने की कोशिश की है और यही आपकी ताकत है जिसके भरोसे आप अपनों के साथ जुड़े हुए हैं और जिंदगी की खुशियाँ पाने में सक्षम हैं।
पढ़ाई लिखाई – अपनी पढ़ाई को अपनी मेहनत के साथ जोड़कर देखना होगा। पढ़ाई से जुड़े हुए हालात बेहतरीन बने हुए हैं पर हो सकता है आपकी मेहनत में थोड़ी बहुत कमी हो जिसे सुधार लेने की जरूरत है। अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को दूर कर देंगे तो अपनी मेहनत को तराशना भी आसान हो जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
