अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 24 November 2022: इस राशि वाले जातकों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल करें यह उपाय

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 23, 2022, 07:01 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 November 2022: तुलासी और मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। वहीं आय प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी। यहां देखें आज यानी 24 नवंबर 2022 का पूरा राशिफल।

Image

24 नवंबर 2022 का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 November 2022: सुजीत जी महाराज- मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा के पुनीत दिवस पर आज सूर्य वृश्चिक राशि में तथा चन्द्रमा भी उसी राशि में रहेंगे। गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।तुला व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष व मकर राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज 24 नवंबर 2022 का राशिफल

1. मेष- आज चन्द्रमा व सूर्य का इस राशि से अष्टम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है।पॉलिटिक्स फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा।

2. वृष- आज का दिन मङ्गल इसी राशि से तृतीय,सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ सप्तम है। धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र गोचर पॉलिटीक्स में सफलता दे सकता है।

3. मिथुन- मङ्गल इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम भाव में है।सूर्य का इस राशि से छठें रहना स्वास्थ्य सुख में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन मे थोड़ी डिस्टरबेंस रहेगी।

4. कर्क- इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का पँचम गोचर छात्रों के कॅरियर में विकास व विस्तार देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।मूंग का दान करें।मङ्गल व शुक्र रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे।प्यार में असत्य वाणी से बचें।किसी निर्जन स्थान पर पीपल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह- आज सूर्य व चन्द्रमा का चतुर्थ स्थान में गोचर घर व परिवार के लिए मंगलमय है।बिजनेसमें नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी।मूंग व गुड़ का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।

6. कन्या- सुर्य तथा चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय में है।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है।रियल स्टेट में लाभ सम्भव है।हरा व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

7. तुला- मङ्गल का नवम व चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर करना जाँब के लिए बेहतर है। गुरु खष्ठम प्रभाव स्वास्थ्य को लाभ दे रहे हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।पीला व नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक- आज सूर्य का वृश्चिक गोचर धार्मिक कार्यों में उन्नयन देगा। तुला व मेष के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। मङ्गल अष्टम लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है।गाय को पालक खिलाएं।

9. धनु- मंगल सप्तम लव लाइफ खराब करता है।आज सूर्य व चन्द्रमा द्वादश स्थान व शनि का इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। धन आगमन के संकेत हैं।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।

10. मकर- शुक्र व्यवसाय में प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि इस राशि में व सूर्य वृश्चिक तथा चन्द्रमा भी वही हैं। जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है।मेष व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।शुक्र मैरेज लाइफ को सुंदर बनाएंगे।

11. कुंभ- आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है।इस राशि से द्वादश शनि,वृश्चिक राशि के सूर्य व चन्द्रमा बिजनेस सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन- आज सूर्य- चन्द्रमा नवम शुभ है।शुक्र व गुरु व्यवसाय व जाँब में बड़ी सफलता दे सकते हैं। मधुर वाणी बोलें।नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article