राशिफल

आज का मिथुन राशिफल, 24 दिसंबर 2022: यह इम्‍तिहान भरी घड़ी है कोशि‍श करते रहें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 24, 2022, 10:18 AM IST

Aaj Ka mithun Rashifal 24 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: रिश्तों को संभालने का और बेहतर करने का प्रयास करते रहना होगा और आपको इस प्रयास में सफलता भी जरूर मिलेगी। अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ायें की आपका कोई नुकसान होता चला जाए। मन बुझा हुआ है रह सकता है।

Image

Gemini Horoscope 24 December 2022

Aaj Ka mithun Rashifal 24 December 2022, gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini)जितना लोगों से तालमेल बनाएंगे उतना ही आपकी जिंदगी की खुशियों को इजाफा होता चला जाएगा। काम और कारोबार में आपका भरोसा जगा है क्योंकि आपको लोगों का सहयोग मिला हुआ है पर किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते की ओर आप अपने कदम नहीं आगे बढ़ा रहे क्योंकि मन बुझा हुआ है क्या वो सबकुछ फिर से संभव हो पाएगा।

क्या करें – रिश्तों को संभालने का और बेहतर करने का प्रयास करते रहना होगा और आपको इस प्रयास में सफलता भी जरूर मिलेगी। लोगों का सहयोग भी मिलेगा और आपकी शख्सियत में भी निखार आता चला जाएगा। आपसी तालमेल बढ़ाकर जिंदगी की खुशियों को बनाए रखा जा सकता है।

क्या न करें – अपनी इच्छाओं को इतना न बढ़ायें की आपका कोई नुकसान होता चला जाए। आपके बच्चों को भी अपनी जिंदगी जीनी है इसलिए हर चीज में उनकी गलती भी न निकालते चले जाएँ।

प्यार मोहब्बत – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को जिंदगी में फिर से लाने के लिए आपको भरोसा करना पड़ेगा और अपनी इच्छाओं को जाहिर करना पड़ेगा तभी जाकर हालात फिर से आपके पक्ष में बन पाएंगे। किसी भी ऐसी इम्तेहान भरी घड़ी में आपकी कोशिशें ही काम करेंगी।

धन दौलत – पैसा कमाना और पैसे को संभालना बहुत बड़ी कला है। पैसा कमाने में आपने सफलता प्राप्त की है पर पैसा संभालने में आपकी कमियाँ नजर आ रही हैं। अगर अपना नुकसान बना रहे और लोगों के प्रति उदारता भी बनी रहे तो अपनी आर्थिक स्तिथि को संभालना मुश्किल ही होता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article