Toyota Fortuner 2027: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी फॉर्च्यूनर का न्यू जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को होगा। वहीं, भारत में इसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई एसयूवी में डिजाइन से लेकर फीचर्स और टेक्नोलॉजी तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए नई फॉर्च्यूनर से जुड़ी 8 बड़ी बातें जान लेते हैं-
भारत में कब लॉन्च होगी नई फॉर्च्यूनर?
नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर को भारत में 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की है।
कितनी होगी नई फॉर्च्यूनर की कीमत?
मौजूदा फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत 35.11 लाख से 50.97 लाख रुपये है। नए मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 40 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 55 लाख रुपये तक हो सकती है।
डिजाइन में क्या बदलाव होंगे?
नई फॉर्च्यूनर का डिजाइन टोयोटा हिलक्स से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसमें बड़ी फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, पतली एलईडी डीआरएल, स्प्लिट हेडलैंप, नए अलॉय व्हील और बदला हुआ टेलगेट मिलने की उम्मीद है।
इंटीरियर में क्या नया मिलेगा?
एसयूवी के केबिन में नया डैशबोर्ड, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स मिल सकते हैं।
कौन-कौन से इंजन मिलेंगे?
नई फॉर्च्यूनर में मौजूदा 2.8 लीटर डीजल, 2.8 लीटर डीजल माइल्ड हाइब्रिड और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। डीजल इंजन 204 पीएस और पेट्रोल इंजन 166 पीएस की पावर देता है।
क्या 4X4 सिस्टम मिलेगा?
नई फॉर्च्यूनर में 4X4 ड्राइव सिस्टम जारी रहने की उम्मीद है। चुनिंदा वेरिएंट में लो-रेंज ट्रांसफर केस भी मिल सकता है, जिससे मुश्किल रास्तों पर ड्राइविंग आसान होगी।
क्या ADAS सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे?
नई एसयूवी में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
कौन से नए फीचर्स मिल सकते हैं?
नई फॉर्च्यूनर में 12.3 इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एवं एप्पल कारप्ले मिलने की उम्मीद है।
भारत में बुकिंग लॉन्च के आसपास शुरू हो सकती है। नई फॉर्च्यूनर में 48V माइल्ड हाइब्रिड डीजल इंजन मिलने की संभावना है। हालांकि, फुल हाइब्रिड इंजन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
