राशिफल

आज का तुला राशिफल, 24 दिसंबर 2022: घर परिवार के साथ कारोबार में भी मेहनत की जरूरत है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 24, 2022, 10:11 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 24 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला राशि के लोगों को हर तरह के काम में मेहनत करने की जरूरत है। लोगों की सख्त बातें भी सुननी होगी, तभी जीवन में शांति बनी रहेगी। पैसे की दशा अभी तो ठीक है, मगर खर्चे देखकर हालात बिगड़ सकते हैं

Image

तुला राशिफल, 24 दिसंबर

Aaj Ka Tula Rashifal 24 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)काम और कारोबार में थोड़ी सी कोशिश को बढ़ाएंगे तो आपका भरोसा जगेगा और आपकी उपलब्धियों में इजाफा होता चला जाएगा। भरोसे को जगाना पहला कदम है जिसके चलते मेहनत से जुड़ा दूसरा कदम लेना आसान हो जाएगा। लोगों से मिलते हुए सहयोग में अगर कोई कमी भी है तो भी उसे आपकी मेहनत संभाल सकती है।

क्या करेंघर परिवार में हर तरह का तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। अगर लोगों के विचार सख्त हो रहे हैं तो उन्हें भी समझना होगा ताकि कोई भी बात हर तरह से संभली रहे।

क्या न करें रोजमर्रा की चुनौतियों को अपने मन में बढ़ा-चढ़ाकर देखने की कोशिश न करें। लोगों की आलोचना की वजह से भी आप परेशान न होते चले जाएँ। जिंदगी में इस तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा पर उससे घबरा जाना ठीक नहीं है।

रुकावटें और चुनौतियाँ जिंदगी की रुकावटें इसलिए हैं क्योंकि लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। शायद इसी वजह से आप उन पर भरोसा भी नहीं कर पा रहे पर उन रुकावटों को आप भली भांति अपने दम पर संभाल सकते हैं यह सबसे बड़ी बात है।

धन दौलत पैसे को संभालते चले जाना बहुत जरूरी है। आमदनी अगर बिखरती चली जाए पर खर्चे जरूरत से ज्यादा बढ़ते चले जाएँ तो भी अपनी समृद्धि को बचाना बहुत मुश्किल ही होता है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article