Aaj Ka Kark Rashifal 24 December 2022,
क्या करें – सूझबूझ से किया गया विचार विमर्श भी किसी बहस में परिवर्तित हो सकता है, ऐसे में अपनी सूझबूझ तो बनानी ही है पर थोड़ी सी विनम्रता भी बनानी है ताकि किसी भी बिगड़ती हुई बात को समय रहते संभाल लिया जाए। अपने मन को शांत रखेंगे तो बहुत फायदा होगा।
क्या न करें – निजी जीवन में लोगों पर जितना भरोसा करते चले जाएंगे उतना ही परेशानियों से बच जाएंगे। अगर किसी का कोई उधार चुकता करना है तो वो भी कर लें ताकि लोग आपके ऊपर व्यर्थ में हावी न होते चले जाएँ।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए आपकों अपने अंदर बहुत सारे बदलाव लाने होंगे। अपनी मानसिकता को भी सुधारना होगा और लोगों को भी धीरे धीरे बहुत कुछ समझाना होगा ताकि वो आपके नजरिए को भी समझ पाएं।
काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि ठीक भी है और लाभदायक भी है पर काम में आपका मन नहीं लग रहा और इसी वजह से कामकाज में बहुत सारा उतार-चढ़ाव हो सकता है। अगर कमियों का अहसास हो जाए तो उन कमियों को दूर करना भी आसान हो जाता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
