भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से चर्चाओं में छा गए हैं। पवन सिंह ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह को बाबू-बच्चा कहकर माफी मांगी थी, जो वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या वो वापस अक्षरा के पास जाने की सोच रहे हैं? इस बात का जवाब उन्हें मिलता उससे पहले पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बयान जारी करते हुए पवन सिंह पर हमला बोल दिया है और कहा है कि वो ऐसे इंसान को अपनी जिंदगी में नहीं चाहती हैं, जो थूककर चाटने का शौक रखता हो। ज्योति सिंह ने ये बयान पवन सिंह-अक्षरा सिंह की लड़ाई और फिर माफी के संदर्भ में दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "Sushant Singh Rajput ड्रग्स के प्रभाव में नहीं...", स्मिता जयकर ने एक्टर की आत्महत्या पर किया बड़ा खुलासा
इस वक्त ज्योति सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें वो अपनी सहेलियों और बहन के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में ज्योति सिंह ने जो बात बोली है, हर किसी का ध्यान उस पर है। ज्योति वीडियो में कह रही हैं, "नहीं माता... मिले तो अच्छा पति मिले वरना ऐसे भी ठीक हैं। पैसे वाला हो या ना हो स्वभाव का अच्छा हो और लॉयल हो। चार जगह मुंह मारने वाला ना हो और थूककर चाटने वाला ना हो।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: King: Shah Rukh Khan-Deepika Padukone 26 अक्टूबर को शूट करेंगे गाना
क्या Jyoti Singh ने साधा है Pawan Singh पर निशाना
वीडियो में जिस तरह से ज्योति सिंह ये कमेंट करने के बाद हंसती हुई नजर आ रही हैं, उसके बाद हर किसी का मानना है कि उन्होंने बिना पवन सिंह का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद कोर्ट में है और दोनों अलग होने का फैसला ले चुके हैं। ऐसे वक्त में ज्योति का लॉयलटी पर बयान देना कहीं ना कहीं इशारा करता है कि उन्होंने पति पवन सिंह को ताना मारा है।
