राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 24 दिसंबर 2022: घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने का है सुंदर समय , लोगों का सहयोग मिलेगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 24, 2022, 10:15 AM IST

Aaj Ka kanya Rashifal 24 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: ऐसा कुछ न करें जिसमें दिल में कुछ और हो और जुबान पर कुछ और हो क्योंकि ऐसा करने से ही गलतफहमियाँ पैदा होती हैं जो भी रुकावटें पहले रही हैं अब वो बहुत हद तक संभल रही हैं क्योंकि आपने अपनी मेहनत को भी बढ़ाया है ।

Image

Virgo Horoscope 24 December 2022

Aaj Ka kanya Rashifal 24 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo)घर परिवार की खुशियों को बनाए रखने के लिए सुंदर समय है। लोगों का भी सहयोग मिला है और आपने भी अपनी सूझबूझ को बढ़ाया है। लोगों से मिलती हुई अच्छाई को भी समझेंगे तभी आप रिश्तों से जुड़ी मुक्कमल खुशियाँ प्राप्त कर पाएंगे।

क्या करें – लोगों से जुड़े रहें और अपने ताल्लुकात बेहतर करने की कोशिश लगातार करते रहें। इसका अच्छा असर यह होगा की आपकी आर्थिक स्तिथि भी संभलेगी और मेहनत करने के लिए आपकी प्रेरणा भी जगेगी। लोगों से मिलती हुई अच्छी सलाह से भी फायदा जरूर होगा।

क्या न करें – ऐसा कुछ न करें जिसमें दिल में कुछ और हो और जुबान पर कुछ और हो क्योंकि ऐसा करने से ही गलतफहमियाँ पैदा होती हैं जो इस समय ठीक नहीं हैं।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद आपकी जरूरतें बढ़ी हुई हैं और आपको अपनी समृद्धि को सामने रखकर कई तरह के फैसले करने हैं पर कोई भी वायदा करने से पहले आप इस बात को समझ लें की क्या आप उस वायदे को निभा पाएंगे।

रुकावटें और चुनौतियाँ – जो भी रुकावटें पहले रही हैं अब वो बहुत हद तक संभल रही हैं क्योंकि आपने अपनी मेहनत को भी बढ़ाया है और हालात ने भी आपका पूरा साथ निभाया है फिर भी आपको बीती यादों को दूर करने की जरूरत पड़ेगी जिनके चलते आपकी पहले परेशानियाँ बनी हुई थीं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article