अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 24 December 2022: इन राशि को बिजनेस में मिलेगी सफलता, जानें क्‍या क‍हता है आपका राशि‍फल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 24, 2022, 06:03 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 December 2022: आज वृष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। कुंभ रा‍शि‍ के जातक राजनीतिज्ञ में सफल होगें। चन्द्रमा गुरु प्रधान राशि धनु में है।

Image

Horoscope Today 24 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 december 2022: आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है।चन्द्रमा गुरु प्रधान राशि धनु में है। सूर्य धनु में व शनि आज मकर राशि में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।कर्क ,मकर व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मेष व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं

1. मेष- चन्द्रमा भाग्यभाव ,द्वादश गुरु व कर्म स्थान के शनि लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल गोचर जमीन या मकान क्रय करने के लिए शुभ है।तिल का दान करें।

2.वृष- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम दिवस को शुभ बनाएंगे।आफिस सम्बंधित कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। इस राशि से अष्टम सूर्य शुभ है व मंगल धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नीला व हरा रंग शुभ है।

3.मिथुन- सप्तम चन्द्रमा व सूर्य दाम्पत्य जीवन में लाभ दे सकते हैं। शनि के मकर में गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद व नीला रंग शुभ है। लव लाइफ सुखद रहेगा।कम्बल का दान करें।

4.कर्क- आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम में है। आज व्यवसाय में सफलता का दिवस है।शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।गुड़ का दान करें।

5.सिंह- सूर्य -चन्द्रमा का इस भाव से पँचम भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

6. कन्या- चतुर्थ भाव में चन्द्रमा -सूर्य तथा सप्तम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं।जाँब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

7.तुला- व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी ।जाँब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।आज कर्क व सिंह राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ लाभदायी रहेगा।

8.वृश्चिक- चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय व शनि तृतीय गोचर कर रहे हैं।जांब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व आसमानी रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

9.धनु- आज चन्द्रमा -सूर्य इसी राशि में व गुरु का गोचर मीन में है। बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।हरा व नारंगी रंग शुभ है।परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे।कम्बल का दान करें।

10.मकर- चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं। धार्मिक कार्यों में लाभ मिल सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। मूूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

11.कुंभ- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।जीवन में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें ।बैगनी व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वृक्षारोपण करें।

12.मीन- चन्द्रमा -सूर्य दशम गोचर करेंगे।आज इस राशि से एकादश शनि तथा इस राशि में स्थित गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं।छात्रों को सफलता के संकेत हैं।धन आगमन से खुश रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article