राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 24 दिसंबर 2022: किस्‍मत साथ दे रही है निरंंतर प्रयास करते रहें

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 24, 2022, 10:14 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 24 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: अपनी मेहनत पर शक न करें। जितना भरोसा बनाए रखेंगे उतना ही आपके प्रदर्शन में इजाफा होगा इस सारे प्रयास में तकदीर आपका पूरा साथ निभा रही है पर अपनी कोशिशों को बढ़ाने के लिए आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

Image

Leo Horoscope 24 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 24 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo)रिश्तों के प्रति आप कितना अच्छा सोचते हैं यह आपका कर्म है पर रिश्तों से आपको किस तरह की प्रतिक्रिया मिलती है यह आपकी तकदीर है। कर्म को सुधार लेंगे तो तकदीर को सुधारने में मदद मिल जाएगी पर इस बात को समझ लें की सिर्फ कर्म ही आपके अपने हाथ में है। लोग किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे यह आपके हाथ में नहीं है।

क्या करें – लोगों के नजरिए को समझेंगे तो शायद हालात को संभालने में मदद मिल जाए और लोगों से मिलती हुई चुनौतियों को भी आप संभाल पाएं। कोई भी मुश्किल भरी स्तिथि संभालने से ही संभलेगी। आपकी कोशिशें अच्छी बनी हुई हैं उन्हें बनाए रखना होगा।

क्या न करें – अपनी मेहनत पर शक न करें। जितना भरोसा बनाए रखेंगे उतना ही आपके प्रदर्शन में इजाफा होगा और आप बहुत कुछ सीख पाएंगे और उसी का अच्छा असर यह होगा की कामकाज में भी तरक्की मिलती चली जाएगी। जरूरत से ज्यादा भावुकता बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं होगा।

पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई की दिशा में आप मेहनत कर सकते हैं और उस मेहनत से अपना भविष्य बना सकते हैं। इस सारे प्रयास में तकदीर आपका पूरा साथ निभा रही है पर अपनी कोशिशों को बढ़ाने के लिए आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

काम और कारोबार – कामकाज का क्षेत्र ज्यादा लगन माँगता है। लोगों का सहयोग मिला हुआ है और तकदीर भी साथ है। आपकी प्रेरणा भी अच्छी है पर हर कदम पर अपनी कोशिशों में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है ताकि बढ़ा लाभ मिलता चला जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article