Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 December 2022,
क्या करें – विनम्रता अपनानी होगी और जो भी बात सोचें या कहें उसमें आपका धैर्य झलकना चाहिए यह बहुत जरूरी होगा। एक एक कदम आगे बढ़ाते हुए आप अपने रिश्तों को संभालते चले जाएँ ऐसा विचार बनाकर चलना होगा।
क्या न करें – अपनी अच्छी भली स्थिति को कमी की नजर से न देखें क्योंकि गलती भरा समय है और अगर आपके व्यवहार में गलती रहेगी तो फिर आप किसे दोषी ठहराएंगे इसलिए अपनी कोशिशों के प्रति अविश्वास पैदा करते चले जाना भी ठीक नहीं होगा।
तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है और हर तरह से आपकी मदद की है इसलिए आप तकदीर को दोषी नहीं ठहरा सकते। अगर गलती है तो आपकी है और अगर कहीं सुधार लाना है तो आपको अपने कर्मों में लाना है और यही जरूरी है।
काम और कारोबार – काम और कारोबार में स्थिरता है पर स्थिरता को बढ़ाया जा सकता है। उतार-चढ़ाव इसलिए है क्योंकि कभी आप मेहनत करते हैं और कभी मेहनत से बहुत दूर हट जाते हैं और आपका मन बहुत भटकता है, इसी चीज को संभाल लेने की भी जरूरत है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
