एजुकेशन

SBI SO Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 207 पद खाली, 5 सितंबर तक करें आवेदन

SBI SO Recruitment 2026 Notification: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) की रिक्तियां हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 207 पदों पर भर्ती की जाएगी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Image

SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 207 पद खाली

SBI SO Recruitment 2026 Notification Pdf: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Specialist Cadre Officer Recruitment 2026 के तहत 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वाइस प्रेसिडेंट-वेल्थ और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-वेल्थ जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता और अनुभव की मांग की गई है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, उम्र और कार्य अनुभव अलग-अलग रखा गया है। Zonal Head (Retail) के लिए MBA में कम से कम 60 प्रतिशत अंक, जरूरी प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन और 15 साल का संबंधित अनुभव मांगा गया है। इस पद के लिए उम्र 35 से 50 वर्ष होनी चाहिए। नीचे पद के अनुसार योग्यता और आयु सीमा की जानकारी देखें:

SBI SO Recruitment 2026 Eligibility

Regional Head पद के लिए Banking, Finance या Marketing में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ MBA, संबंधित सर्टिफिकेशन और 12 साल का अनुभव जरूरी है। Relationship Manager-Team Lead के लिए किसी भी विषय में बैचलर डिग्री और कम से कम 8 साल का संबंधित अनुभव मांगा गया है। इन दोनों पदों के लिए उम्र सीमा 35 से 50 वर्ष है।

Investment Officer (IS) के लिए Finance, Accountancy, Business Management, Commerce, Economics, Capital Markets, Banking, Insurance या Actuarial Science जैसे क्षेत्रों में मास्टर डिग्री या PG Diploma होना चाहिए। CFA या CA जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं। इसके लिए कम से कम 6 साल का अनुभव और 28 से 42 वर्ष की उम्र निर्धारित है।

Investment Officer (IO) के लिए संबंधित योग्यता के साथ 4 साल का अनुभव जरूरी है और उम्र 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं VP-Wealth के लिए बैचलर डिग्री और 6 साल का अनुभव, जबकि AVP-Wealth के लिए बैचलर डिग्री और 3 साल का अनुभव मांगा गया है।

आवेदन शुल्क

General, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क

वेतन

चयनित उम्मीदवारों की शुरुआत में 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति होगी। शर्तों के अनुसार इसे आगे 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इन पदों पर CTC पहले से तय नहीं है। कुछ पदों के लिए सालाना CTC 97 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इसके बाद एक या दो इंटरव्यू राउंड होंगे। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। यह फोन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी आयोजित किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article