दुनिया

ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा ईरान युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि आगामी मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद ईरान के साथ युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान अमेरिकी चुनाव को प्रभावित कर कमजोर प्रशासन चाहता है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)

Photo : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध अमेरिका के आगामी मिडटर्म चुनावों के तुरंत बाद तुरंत खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि तेहरान इस उम्मीद में टिका हुआ है कि वाशिंगटन में राजनीतिक सत्ता बदलेगी और उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने का मौका मिल जाएगा।

टेक्सास के डलास में एक रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि चुनाव के ठीक बाद युद्ध खत्म हो जाएगा। वे चुनाव को प्रभावित करने के लिए बेताब हैं ताकि वहां एक कमजोर प्रशासन आ जाए, जो उन्हें अकेला छोड़ दे और उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने दे।"

"ईरान के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं बचे"

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास अब और विकल्प नहीं बचे हैं और वह लंबे समय तक लड़ाई जारी रखने की स्थिति में नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कूटनीतिक बातचीत के फिर से शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि वाशिंगटन बातचीत की जल्दी में नहीं है क्योंकि हालिया सैन्य अभियानों ने ईरानी सत्ता को बहुत कमजोर कर दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article