लाइफस्टाइल

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणपति बप्पा के लिए घर को दें नया ट्विस्ट, बिना ज्यादा खर्च ऐसे सजाएं पूजा का कोना

गणेश चतुर्थी पर घर सजाने के लिए ये डेकोरेशन आइडियाज बेस्ट हैं। फूल, कपड़े, कागज, पत्तियां और घर में रखी पुरानी चीजों से भी बप्पा का कोना खूबसूरत बनाया जा सकता है। देखें गणपति डेकोरेशन आइडियाज, गणेश चतुर्थी डेकोरेशन।

Image

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के आने की खुशी सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहती। घर का छोटा सा कोना भी अचानक त्योहार वाला मूड देने लगता है। कहीं गेंदे की खुशबू होती है, कहीं दीयों की रोशनी और कहीं बच्चों की बनाई हुई छोटी-सी सजावट। लेकिन इसके लिए बाजार से ढेर सारा सामान खरीदना जरूरी नहीं है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - हरतालिका तीज मेहंदी डिजाइन फोटो

इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जाने वाली है। अब ऐसे में इस बार आप भी गणेश चतुर्थी की सजावट को थोड़ा कस्टमाइज्ड टच दे सकते हैं। घर में पड़े कपड़े, कागज, फूल, पत्तियां, मिट्टी के दीये या पुरानी टोकरियां भी काम आ सकती हैं। खास बात यह है कि प्राकृतिक और दोबारा इस्तेमाल होने वाली सजावट आजकल काफी पसंद की जा रही है।

1. फूलों से बनाएं सिंपल बैकड्रॉप

बप्पा की चौकी के पीछे गेंदे, गुलाब या किसी भी ताजे फूलों की लड़ियां लगाइए। पूरा बैकग्राउंड भरने की जरूरत नहीं। बीच में थोड़ा खाली स्पेस छोड़कर फूलों की दो-तीन लड़ियां भी काफी खूबसूरत लगती हैं।

2. पुरानी साड़ी का करें इस्तेमाल

घर में रखी कोई खूबसूरत साड़ी इस बार पर्दे की तरह इस्तेमाल की जा सकती है। साड़ी को दीवार या चौकी के पीछे लगाकर उसके ऊपर फूल और हल्की रोशनी जोड़ें। इससे सजावट में रंग भी आएगा और नया सामान खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

3. कागज से बनाएं अपनी सजावट

रंगीन कागज से पंखुड़ियां, पत्तियां, सितारे या छोटी-छोटी घंटियां काटकर लटका सकते हैं। बच्चों को भी इस काम में शामिल करें। बाजार की एक जैसी सजावट के बजाय हाथ से बनी चीजों में घर का अपना टच दिखाई देगा।

4. बांस और जूट वाला देसी लुक

अगर आपको बहुत चमक-दमक पसंद नहीं है, तो जूट की रस्सी, बांस की टोकरी और मिट्टी की चीजों से पूजा का कोना सजाइए। प्राकृतिक सामग्री से बनी सजावट को इस साल भी घर की गणपति सजावट में अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

5. दीयों से सजाएं

बड़ी-बड़ी लाइट लगाने के बजाय चौकी के आसपास मिट्टी के दीये रखिए। शाम को जब फूलों और दीयों की रोशनी साथ आएगी, तो पूरा कोना गर्म और शांत महसूस होगा। बस दीयों को कपड़े और पर्दों से सुरक्षित दूरी पर रखें।

6. पत्तियों से बनाएं फ्रेश तोरण

आम के पत्ते, केले के पत्ते या उपलब्ध हरी पत्तियों से दरवाजे या पूजा वाली जगह के लिए तोरण बनाया जा सकता है। फूलों के साथ हरे पत्तों का कॉम्बिनेशन सजावट को बिना ज्यादा मेहनत के ताजा लुक देता है।

7. रंगोली को थोड़ा अलग बनाएं

इस बार सिर्फ पारंपरिक गोल रंगोली तक सीमित रहने की जरूरत नहीं। गणेश जी की छोटी-सी आकृति, मोदक, फूल या पत्तियों का डिजाइन बनाकर उसके चारों तरफ रंग भरें। फूलों की पंखुड़ियों से बनी रंगोली भी काफी सुंदर लगेगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article