एजुकेशन

CAT 2026 के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन, जानें फीस और आवेदन का पूरा तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 10, 2026, 06:27 AM IST

CAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का समय अब तेजी से खत्म हो रहा है। CAT 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो 15 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार जल्द iimcat.ac.in से आवेदन करें, जानें फीस और आवेदन का पूरा तरीका

Image

CAT 2026 के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

CAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का समय अब तेजी से खत्म हो रहा है। कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो 15 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द अप्लाई या रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए किया जा सकता है।

IIM Indore CAT 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को करेगा। इसके स्कोर के आधार पर IIM समेत कई संस्थानों के MBA, PGDM और अन्य पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

CAT 2026 Registration कैसे करें?

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “New Candidate Registration” लिंक खोलें।
  • नाम, जन्मतिथि, देश, ईमेल और अन्य बेसिक जानकारी दर्ज करें।
  • “Generate OTP” पर क्लिक करके मोबाइल और ईमेल वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी जानकारी दोबारा जांचकर अंतिम रूप से सबमिट करें।

फाइनल सबमिशन से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि आगे की एडमिशन प्रक्रिया में यही डिटेल काम आएंगी।

कितनी है रजिस्ट्रेशन की फीस?

CAT 2026 के लिए SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को 1,350 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं General, EWS और NC-OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 2,700 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

NC-OBC कैटेगरी से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को खास ध्यान रखना चाहिए कि उनका वैध सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी हुआ हो। इससे पहले जारी प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, जब तक निर्धारित अधिकारी का जरूरी undertaking और renewal का प्रमाण उपलब्ध न हो।

End of Article