अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: पितृ अमावस्या पर ग्रहों की चाल का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा? जानें 10 अक्टूबर का राशिफल, करियर, कारोबार, लव लाइफ, शुभ रंग, शुभ अंक और आज के खास उपाय।

Image

10 अक्टूबर का राशिफल (फोटो: AI)

Aaj Ka Rashifal: आज पितृ अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा कन्या राशि में एक साथ गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ, शनि मीन, गुरु और मंगल कर्क तथा केतु सिंह राशि में स्थित हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष पुण्य मिलता है। पितृ अमावस्या यानी सर्वपितृ अमावस्या पर उन सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है, जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों की शांति और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए आज पवित्र नदियों में स्नान करें, त्रिपिंडी श्राद्ध कराएं, श्वान और कौए को भोजन दें तथा गोमाता को रोटी, गुड़ और पालक खिलाएं। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी इस दिन को शुभ माना जाता है। आइए, जानते हैं कि पितृ अमावस्या का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

1. मेष राशि

आज चंद्रमा और सूर्य आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। पितृ अमावस्या के पवित्र अवसर पर पूजा-पाठ और दान-पुण्य करें। कारोबार के लिए धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की की राह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। युवा अपनी लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिन घर-परिवार के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: जीवन में शुभता और सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए हितकर रहेगा। मूंग का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल।

शुभ अंक: 01 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 75%

2. वृषभ राशि

शुक्र और बुध छठे भाव में हैं। तीसरे भाव में गुरु और मंगल की स्थिति कारोबार में सफलता दिला सकती है। आईटी, मैनेजमेंट, फिल्म और लेखन से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में जल्द प्रमोशन की संभावना है, लेकिन विवादों से बचना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। मन की निर्मलता बनाए रखें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल बनाने में जुटे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे।

आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और मसूर की दाल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%

3. मिथुन राशि

पितृ अमावस्या का दिन धर्म-कर्म के लिहाज से मंगलमय रहेगा। चंद्रमा और सूर्य चौथे भाव में गोचर करके घर-परिवार में खुशियां ला सकते हैं। नौकरी में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी काम पूरा हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रह सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

आज का उपाय: तिल और गुड़ का दान करें। भगवान गणेश की उपासना करें।

शुभ रंग: हरा और नीला।

शुभ अंक: 04 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 65%

4. कर्क राशि

पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर चंद्रमा और सूर्य तीसरे भाव में गोचर करेंगे। गुरु और मंगल आपकी ही राशि में स्थित हैं। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ बेहतर रह सकती है। घर-परिवार में विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। विद्यार्थी उज्ज्वल करियर की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

आज का उपाय: माता दुर्गा के मंदिर जाएं और उनकी प्रतिमा की एक या नौ परिक्रमा करें। तिल का दान करना शुभ माना जाता है।

शुभ रंग: सफेद और पीला।

शुभ अंक: 02 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 75%

5. सिंह राशि

आज चंद्रमा और सूर्य दूसरे भाव में रहेंगे। शनि आठवें और गुरु-मंगल बारहवें भाव में स्थित हैं। नौकरी और कारोबार में उन्नति को लेकर आप प्रसन्न रह सकते हैं। मेष, कर्क और मकर राशि के मित्रों से सहायता मिल सकती है। अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाएं और भगवान के नाम का जप करें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

आज का उपाय: सूर्यदेव की उपासना करें। गुड़ और गेहूं का दान करें। असत्य बोलने से बचें और पिता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

शुभ अंक: 02 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 60%

6. कन्या राशि

पितृ अमावस्या के दिन दान-पुण्य करें। कारोबार में नई डील के मामले में सफलता मिल सकती है। चंद्रमा और सूर्य आपकी ही राशि में हैं। कारोबार में पहले से रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत हैं। शुक्र और बुध का दूसरे भाव में गोचर व्यवसाय में सफलता दिला सकता है। नौकरी में अचानक रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।

आज का उपाय: पितरों की उपासना करें और गंगा स्नान करें। उड़द और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

शुभ अंक: 04 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 85%

7. तुला राशि

पितृ अमावस्या के पावन पर्व पर जीवन को बेहतर बनाने के लिए धर्म-कर्म के मार्ग पर चलते रहें। चंद्रमा और सूर्य बारहवें भाव में एक साथ गोचर कर रहे हैं। लव लाइफ अच्छी रह सकती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुंभ राशि में राहु की स्थिति के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। लंबी यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है।

आज का उपाय: श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें और भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें। कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 04 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 75%

8. वृश्चिक राशि

पितृ अमावस्या के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। चंद्रमा और सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। कारोबार से जुड़ी पुरानी चिंताओं का समाधान मिल सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा। शुक्र बारहवें भाव में हैं। लव लाइफ अच्छी रह सकती है।

आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें। गोविंद के विग्रह को दंडवत प्रणाम करके आशीर्वाद प्राप्त करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

9. धनु राशि

राशि स्वामी गुरु और मंगल आठवें भाव में हैं, जबकि शनि चौथे भाव में स्थित हैं। कारोबार में सफलता मिलने की संभावना है। आईटी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोगों को जॉब बदलने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। शुक्र और बुध ग्यारहवें भाव में हैं। असत्य बोलने से बचें।

आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे कर्ज से मुक्ति की कामना की जाती है।

शुभ रंग: पीला और लाल।

शुभ अंक: 04 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 75%

10. मकर राशि

आज कारोबार में संघर्ष करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के करियर में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। चंद्रमा और सूर्य नौवें भाव में, जबकि गुरु और मंगल सातवें भाव में शुभ स्थिति में हैं। सकारात्मक सोच के साथ आप अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। शनि तीसरे भाव में गोचर करके बड़ी सफलताएं दिला सकते हैं।

आज का उपाय: सात प्रकार के अनाज का दान करें। हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

शुभ रंग: बैंगनी और आसमानी।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%

11. कुंभ राशि

पितृ अमावस्या के दिन सूर्य और चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद जगा सकती है। कारोबार में काम के दबाव से बचते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करें। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति, दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। नई बिजनेस डील से जुड़े काम समय पर पूरे हो सकते हैं। तुला राशि में शुक्र की स्थिति प्रेम जीवन को बेहतर बना सकती है। कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

आज का उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 60%

12. मीन राशि

पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर कारोबार को लेकर आप प्रसन्न रह सकते हैं। अपनी जीवनशैली को सही दिशा देने का प्रयास करेंगे। इसमें गुरु का मार्गदर्शन और आशीर्वाद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बड़े भाई का आशीर्वाद आपके लिए सहायक रहेगा। युवा अपनी लव लाइफ को लेकर खुश रह सकते हैं। असत्य बोलने और क्रोध करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। अमावस्या के दिन यात्रा करने से बचने की धार्मिक सलाह दी जाती है।

आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और चावल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

शुभ अंक: 05 और 07।

भाग्य प्रतिशत: 75%

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article