Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 10 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.27% बढ़कर यानी 1893 रुपये तेजी के साथ 1,51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, यह पिछले कारोबारी दिन 1,49,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,51,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,078.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।
देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 10 अक्टूबर 2026)
24 कैरेट से लेकर 10 कैरेट सोने का ताजा दाम
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
डॉलर में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के कारण सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,900 रुपये चढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। गुरुवार को यह 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। हाल की तेजी से उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 4,600 रुपये यानी 3.07 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 48.35 डॉलर यानी 1.17 प्रतिशत बढ़कर 4,181.98 डॉलर प्रति औंस हो गई।
पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,690 रुपये की तेजी के साथ 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,690 रुपये यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,191.51 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा कि अमेरिकी डॉलर हाल के उच्च स्तर से नीचे आया, जिससे महंगाई को लेकर चिंताओं के बावजूद कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला और सोने के भाव में तेजी आई। गर्ग ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में व्यापक सुधार से चांदी को भी फायदा हुआ। रुपये की लगातार कमजोरी से आयातित वस्तुओं की घरेलू लागत बढ़ रही है।
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच हाजिर सोने का कारोबार एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ करीब 4,180 डॉलर प्रति औंस पर रहा। सिंह ने कहा कि आने वाले समय में सोने की कीमत सीमित दायरे में रह सकती हैं और इनमें मामूली तेजी का रुख बना रह सकता है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि तेल की कीमतों में अचानक तेजी आने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
