लाइफस्टाइल

Dengue Prevention Tips: ये उपाय देंगे डेंगू के मच्छरों को दूर भगाने में बड़ी राहत, जरूर आजमाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:12 AM IST

Dengue Prevention Tips: डेंगू इस समय तेजी से लोगों को अपनी जद में ले रहा है। इस बीमारी और डेंगू के मच्‍छरों को अपने घर से दूर रखने के लिए आप कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं। घर को स्‍वच्‍छ रखने, फुल लेंथ के कपड़े पहनने जैसे तरीकों को आजमा कर इससे बच सकते हैं।

Image

जलभराव वाली जगह पनपते हैं डेंगू के मच्‍छर

KEY HIGHLIGHTS
  • देशभर में बेहद तेजी से फैल रहा है डेंगू रोग
  • जहां जल जमा होता है, वहां पर पनपता है डेंगू
  • डेंगू के मच्‍छर दिन के समय में काटते हैं

Dengue Prevention Tips: इस समय डेंगू पूरे देश में बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण सितंबर और अक्‍टूबर माह में देश के कई इलाकों में हुई बारिश और जल भराव है। भारत में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्‍छरजनित बीमारियां बेहद आम हैं। इनकी वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। इन सभी बीमारियों में डेंगू को सबसे खतरनाक माना जाता है। यह एक वायरल रोग है, जो एडीज एजिप्टी नाम के मच्छर के काटने के कारण फैलता है। डेंगू का मच्‍छर आमतौर पर रुके हुए पानी में फैलता है और दिन के समय में काटता है। डेंगू को आम बोलचाल में हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है, क्योंकि डेंगू के समय होने वाले बुखार की वजह से हड्डियों और मासंपेशियों में बहुत दर्द होता है। इस बीमारी से बचने के लिए यहां पर हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से डेंगू मच्‍छरों को घर से दूर रख सकते हैं।

मच्छर रिपेलेंट यूज करें

डेंगू मच्‍छरों से बचने का सबसे आसान और अच्छा तरीका है कि आप मच्छरों को दूर भगाने वाले क्रीम या स्प्रे का इस्‍तेमाल करें। बाजार में ऐसे कई रिपेलेंट मिल जाएंगे। हालांकि, यह ध्‍यान रखें कि इस तरह के रिपेलेंट से कई लोगों को एलर्जी होती है, इसलिए इन्‍हें यूज करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही एक कपड़े की पोटली में कपूर, चार से पांच लौंग बांध लें। इस छोटी सी पोटली को धागे की सहायता से गले या हाथ पर बांध लें। इससे मच्छर आपसे दूर रहेंगे।

फुल लेंथ के कपड़े पहनें

मच्छरों से बचने के लिए फुल बाजू वाली शर्ट और पैंट जरूर पहनें, ताकि मच्‍छरों को काटने के लिए कम एक्‍पोज्‍ड जगह मिले। साथ ही हल्के रंग के कपड़े पहनें, क्‍योंकि मच्छर इस तरह के कपड़ों की तरफ कम आकर्षित होते हैं। इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

मच्छर भगाने के लिए घरेलू उपाय

मच्‍छरों को घर से दूर रखने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। सुबह के समय फर्श को पोंछने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पानी में आप सिट्रोनेला और लेमनग्रास के अर्क की कुछ बूंदे डाल दें, इसकी गंध से परजीवी दूर रहते हैं। नमक के पानी का पोछा लगाना भी फायदेमंद है।

पानी का जमाव न होने दें

घर के अंदर या आस-पास पानी जमा न होने दें। अगर आपके घर पर कूलर, गमले, चिड़ियों के लिए बर्तन है तो उस पर नजर रखें। ऐसी जगहों पर पानी का जमाव मच्‍छरों के प्रजनन के लिए अच्‍छी जगह मानी जाती है। ध्यान रखें कि साफ सुथरी जगहे मच्छरों को पसंद नहीं आती है।

घर में इस पौधे को रखें

घर को मच्‍छरों से दूर रखने के लिए आप घर के अंदर नीम का पौधा भी रख सकते हैं। इसकी गंध से मच्छर आस-पास नहीं आते। घर के अंदर बहुत सारे पौधे बिल्कुल न रखें। इससे ज्‍यादा मच्छर आ सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article