लाइफस्टाइल

Aloe Vera Gel for Skin: सर्दियों में त्वचा के लिए रामबाण है ऐलोवेरा जेल, जानें इसे कम खर्च में घर पर बनाने का तरीका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 10:45 AM IST

How to make Aloe Vera Gel at Home (घर पर एलो वेरा जेल कैसे बनाएं) : ठंड के मौसम में रुखी त्वचा को नमी देने के लिए एलो वेरा जेल लगाएं। वैसे इसे आपको हमेशा खरीदने की जरूरत नहीं है। इसे आप घर भी बना सकते हैं। देखें ऐलो वेरा जेल को घर पर बनाने का तरीका।

Image

How to make Aloe Vera Gel at Home

How to make Aloe Vera Gel at Home (घर पर एलो वेरा जेल कैसे बनाएं) : एलोवेरा जेल के औषधीय गुण तो आप जानते ही होगे। आयुर्वेद में एलोवेरा को रामबाण कहा गया है। सेहत के साथ-साथ यह हमारे स्किन, बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। बाजार में मिलने वाले ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स में भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है और तो और हर कोई इसे अपने डेली स्किन केयर में जरूर यूज करता है। वैसे तो बाजार में कई तरह की ऐलोवेरा जेल आपको मिल जाएंगी, लेकिन किस पर भरोसा करें किस पर नहीं यह कहना मुश्किल है, तो क्यों ना बाहर के इस झंझट से बचने के लिए और थोड़े पैसे बचाने के लिए एलोवेरा जेल को घर पर ही बनाया जाए।जितने ज्‍यादा इसके फायदे हैं उससे कहीं ज्यादा आसान इसे घर पर बनना है। बिना किसी बाहर की चीज का इस्तेमाल किए इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।आइए जानते हैं एलोवेरा जेल को घर पर कैसे बनाएं

Aloe Vear Gel at Home Ingredients

  • एलोवेरा के पौधे की एक बड़ी पत्ती
  • काटने के लिए चाकू
  • ब्‍लैंड करने के लिए मिक्सी या ब्लेंडर

Aloe Vear Gel at Home Method

  • एलोवेरा का पौधा हर किसी के घर में मौजूद होता है, पौधे में से एक पत्ता तोड़े, ध्‍यान रखें सबसे मोटी डाली को ही तोड़ना है क्योंकि इसमें जेल की मात्रा ज्यादा होती है।
  • अब चाकू से पत्ती को दोनों किनारे हटा दें और इसे लंबाई में बीच से दो हिस्सों में काट लें।
  • पत्ते पर आपको एलोवेरा का छिलका दिखेगा , चाकू से उसे भी हटा दें।
  • चम्मच की मदद से पत्ते से जेल को निकाल लें।
  • निकली हुई जेल को मिक्सर जार में डाल दें,अब इसे पतला होने तक ब्लेंड करें एलोवेरा जेल की कंसिस्टेंसी में आ जाएगा।
  • इसे एयर टाइट कंटेनर या किसी भी बर्तन में निकाल लें।
  • आपकी होममेड ऐलोवेरा जेल तैयार है।

How to use Aloe Vear Gel for skin

एलो वेरा जेल को आप डायरेक्ट चेहरे पर लगा कर मसाज कर सकते हैं, एलोवेरा जेल में भरपूर मात्रा में मॉइश्चराइजर होता है। यह जेल ड्राई स्किन के लिए रामबाण है। बालों के लिए जेल को या तो डायरेक्ट लगा लें, इसके अलावा आप अपने रेगुलर शैंपू में मिलाकर भी इसे लगा सकते हैं। दोनों ही फायदेमंद है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article