लाइफस्टाइल

IRCTC के इस स्पेशल टूर पैकेज में GirlFriend संग सेलिब्रेट करें HOLI, खर्च होंगे बस इतने रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 21, 2023, 01:26 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE NORTH SIKKIM HOLI SPECIAL WITH GIRLFRIEND: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 5 तारीख यानी 5 मार्च को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और कोलकाता से गंगटोक आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE NORTH SIKKIM HOLI SPECIAL

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE NORTH SIKKIM HOLI SPECIAL WITH GIRLFRIEND: रंगों का त्योहार होली (Holi) हर साल मार्च महीने में मनाया जाता है। होली आने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप होली में अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife) या फिर फैमली (Family) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप गंगटोक, लाचुंग, गुरडोंगमार लेक, लाचेन, युमथांग, तस्मोगो, बाबा मंदिर घूम सकेंगे।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम HOLI SPECIAL NORTH SIKKIM है। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने की 5 तारीख यानी 5 मार्च को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और कोलकाता से गंगटोक आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से होगा।

मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,200 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा डबल शेयरिंग में ये 39,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 36,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 2 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 31,700 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article