देश

99% शादी में होती है पुरुषों की गलती...' इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने बेंगलुरु में अतुल सुभाष की खुदकुशी के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा कि वीडियो दिल दहला देने वाला है। उन्होंने कहा कि 99% शादियों में, पुरुषों की गलती होती है।

Image

इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड पर आया कंगना का विवादित बयान

Photo : ANI

Kangana Ranaut On Atul Subhash Suicide Case: बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड की देशभर में चर्चा हो रही है। बता दें, अतुल सुभाष ने पत्नी के शोषण से परेशान होकर सोमवार को फांसी लगा ली थी। मरने से पहले उन्होंने करीब डेढ़ घंटे का वीडियो बनाया था और 24 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने इस मामले में एक विवादित बयान दे दिया है। अतुल सुभाष आत्महत्या मामले पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मैं स्तब्ध हूं। उनका वीडियो दिल दहला देने वाला है... मामला साम्यवाद, समाजवाद और नारीवाद से भरा हुआ है। करोड़ों की उगाही जो उनकी क्षमता से परे थी, निंदनीय है... फिर भी, हम दूसरी महिलाओं को प्रताड़ित करने के लिए एक गलत महिला का उदाहरण नहीं दे सकते। 99% शादियों में, पुरुषों की गलती होती है।

अतुल ने न्याय प्रणाली की आलोचना की है

बता दें, आत्महत्या करने से पहले राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में अतुल ने आपराधिक न्याय प्रणाली की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि पतियों से बदला लेने के लिए पत्नियों द्वारा उन पर झूठे केस दर्ज कराए जा रहे हैं। यही नहीं 24 पेज वाले अपने सुसाइड नोट में अतुल ने विस्तार से बताया है कि उनकी पत्नी और उसके परिवार वाले उत्तर प्रदेश के एक कोर्ट में कई झूठे केस दर्ज करा कर कैसे उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं अपने वीडियो संदेश में अतुल ने कहा है कि अगर इतने सबूतों, तमाम डॉक्यूमेंट्स, मेरे बयान के बाद भी मेरे गुनहगारों को सजा नहीं मिलती है, तो मेरी अस्थियां कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देना चाहिए, ताकि मैं ये जान जाऊं कि इस देश में एक निर्दोष व्यक्ति की क्या जिंदगी होती है। मैं अपने मां-बाप और भाई से माफी भी मांगता हूं, जिस उम्र में मुझे उनका सहारा बनना था, उस उम्र में मैं उन्हें छोड़कर जा रहा हूं।' अतुल ने अपने वीडियो में झकझोर देने वाली कई बातें कही हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article