बॉलीवुड

Year Ender 2024: बॉलीवुड फिल्मों के इन 10 गानों ने पूरी दुनिया में काटा गदर, साल भर रहे लोगों की जुबां पर

Year Ender Top 10 Bollywood Songs 2024: साल 2024 में कई बड़ी फिल्मों ने अपनी कहानी के साथ-साथ गानों से भी लोगों के बीच गर्दा उड़ाया है। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए साल 2024 के टॉप 10 पसंदीदा गानों के नाम जो लोगों की जुबां से अभी तक मिट नहीं पाए हैं।

Image

Year Ender Top 10 Bollywood Songs 2024

r Ender Top 10 Bollywood Songs 2024: बॉलीवुड फिल्में अपनी कहानी के साथ-साथ गानों के लिए भी काफी मशहूर है। इस साल कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई लेकिन साथ में गानों का भी क्रेज पूरा बरकार रहा। बॉलीवुड फिल्मों के गाने दर्शकों की जुबां के साथ -साथ दिलों में बस गए हैं। 2024 अब खत्म होने वाला है, ऐसे में इन आखरी दिनों में हम आपके लिए लाए हैं बॉलीवुड के टॉप 10 गानों की लिस्ट। इन गानों ने सिर्फ दर्शकों का दिल नहीं जीता बल्कि उन्हे बार-बार सुनने पर भी मजबूर किया। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में बॉलीवुड के टॉप 10 गानों की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर..

1. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya)

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल सॉन्ग इस साल 2024 में काफी पॉपुलर रहा। इस गाना आज भी लोगों की प्ले लिस्ट में शामिल है।

2. तौबा तौबा (Tauba Tauba)

एमी विर्क, विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' का गाना 'तौबा-तौबा' का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इस गाने को पंजाबी सिंगर करण औजला ने गाया था।

3. सजनी (Sajni)

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'लापता लेडीज' का गाना 'सजनी' एक रोमांटिक सॉन्ग है। हर कपल की जुबां और दिल पर इस गाने ने राज किया।

4. आज की रात (Aaj Ki Raat)

श्रद्धा कपूर और रजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आज की रात' ने साल 2024 में गदर काटा है। तमन्ना भाटिया के डांस ने इस गाने को अलग पहचान दिलाई।

5. शेर खुल गए (Sher Khul Gaye)

'फाइटर' फिल्म का गाना 'शेर खुल गए' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गाने को बेनी दयाल, विशाल-शेखर और शिल्पा राव ने गाया है।

6. तरस (Taras)

बॉलीवुड फिल्म 'मुंज्या' इसी साल 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'तरस' ने हर किसी को नाचने पर मजबूर कर दिया था।

7. भूल भुलैया 3 टाइटल ट्रैक (Bhool Bhulaiyaa 3- Title Track)

जब हिन्दी गाने में पंजाबी और इंग्लिश लीरिक्स का रीमिक्स हो तो क्या बात होगी। ऐसे में 'भूल भुलैया 3 का टाइल ट्रैक' इन तीनों भाषाओं का मिश्रण बना।

8. चोली के पीछे क्या है (Choli Ke Peeche Kya Hai)

करीना कपूर, कृति सेनन और तबू स्टारर फिल्म 'क्रू' का गाना चोली के पीछे क्या है का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने को बादशाह और दलजीत दोसांझ ने आवाज दी है।

9. आई नई (Aayi Nai)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आई नई' ने कई गानों के रिकार्ड तोड़े हैं। गाने में भोजपुरी और हिन्दी बोली का मिश्रण है जिसे पवन सिंह द्वारा गाया गया है।

10. देखा तैनू पहली बार वे (Dekha Tainu Pehli Baar Ve)

'मिस्टर एंड मिसेज माही' का गाना 'देखा तैनू पहली बार वे' हर शादी में दुल्हन की एंट्री में बजने वाला गाना बन है। फिल्म इसी साल 2024 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article