दिल्ली में अगस्त की औसत बारिश का आंकड़ा पार हो चुका है, जबकि आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में येलो अलर्ट के बीच कई सड़कें बंद हैं और बारिश से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। वहीं, ओडिशा में नदियों का जलस्तर घटने से बाढ़ की स्थिति सुधरी है, लेकिन अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।
Aug 21, 6:33 PMदिल्ली सरकार बिजली सब्सिडी के बढ़ते वित्तीय बोझ को नियंत्रित करने के लिए उपभोक्ताओं को सब्सिडी छोड़ने का विकल्प देने की योजना पर काम कर रही है। नई व्यवस्था के तहत सक्षम उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से सब्सिडी त्यागने की सुविधा मिलेगी, जबकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को इसका लाभ उठाने के लिए हर वित्तीय वर्ष में आवेदन करना होगा।
Aug 21, 6:32 PMदिल्ली के राजेंद्र नगर में 19 वर्षीय बीएससी नर्सिंग छात्रा की हॉस्टल कमरे में संदिग्ध मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने की बात सामने आई है।
Aug 21, 6:25 PMदक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। सीएसए ने कहा कि रबाडा की चोट की गंभीरता और आगामी सीजन में उनकी उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा।
Aug 21, 6:23 PMदुनिया के नंबर वन पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर ने साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन से चोट की वजह से अपना नाम वापस ले लिया है।
Aug 21, 6:19 PMम्यांमार के सागाइंग क्षेत्र में एक बौद्ध मठ पर सैन्य हवाई हमले में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हुए। हमला म्यांग टाउनशिप के स्वेल ले ओह गांव में हुआ। मठ में लोग एक सप्ताह के ध्यान साधना कार्यक्रम में शामिल थे। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
Aug 21, 6:03 PMकेएल राहुल को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले उप-कप्तान बनाया गया था। आकाश चोपड़ा ने राहुल के लीडरशिप रोल पर सवाल उठाए हैं। आकाश एक फैंस के सवाल का जवाब दे रहे थे।
Aug 21, 6:01 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सभी क्षेत्रों में सुधार उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है और भारत आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रहा है।
Aug 21, 5:50 PMचंबा के बनीखेत स्थित बैली स्कूल में हाईटेंशन बिजली लाइनों के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने आई है। स्कूल भवन के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों के चलते परिसर में हल्का करंट महसूस होने की बात कही जा रही है। खतरे को देखते हुए छात्रों को दूसरे भवन में शिफ्ट करना पड़ता है, जबकि ग्रामीण और अभिभावक प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
Aug 21, 5:48 PMभारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। हार के बावजूद भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बरकरार हैं।
Aug 21, 5:55 PMSun Transit in Purva Phalguni Nakshatra 2026 : ग्रहों के राजा सूर्य धन के दाता शुक्र के नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशि वालों को भारी लाभ होगा।
Aug 21, 5:40 PMSFI ने सरकारी स्कूलों की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ तीन महीने का ‘स्कूल बचाओ आंदोलन’ तेज करने का ऐलान किया है। संगठन स्कूलों का दौरा कर स्थिति का दस्तावेजीकरण करेगा और शिक्षा बजट बढ़ाने की मांग करेगा। SFI ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और स्कूल बंद होने पर भी चिंता जताई है।
Aug 21, 5:38 PMजयपुर के बगरू इलाके में सीजेपी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच हुई धक्का-मुक्की के मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दक्षिण जयपुर के डीसीपी राजर्षि राज के मुताबिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Aug 21, 5:41 PMफीफा ने देर से ही सही पर वर्ल्ड कप फाइनल में हुए धक्का-मुक्की किए जाने वाले घटना पर कार्रवाई की है। इसके तहत फीफा ने परेडेज पर वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी सजा सुनाई है और उन पर फाइनल के अलावा 10 मैच का बैन लगाया गया है।
Aug 21, 5:12 PMजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आक्रामक रुख का समर्थन करते हुए कहा कि वे सरकार से सवाल पूछकर अपना संवैधानिक कर्तव्य निभा रहे हैं। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से युवक के घायल होने के विरोध में राहुल गांधी के 7 घंटे लंबे धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
Aug 21, 5:21 PMकोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और तोड़फोड़ के बाद विश्वविद्यालय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ऐतिहासिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाने और परिसर में भीड़ घुसने के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित की गई।
Aug 21, 4:57 PMIndigo Technical Snag: तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट से सिंगापुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद विमान को वापस त्रिची एयरपोर्ट लौटना पड़ा।
Aug 21, 5:04 PMदिल्ली के निजामुद्दीन के पंत नगर इलाके में 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि बदमाश ने पहले महिला को बंधक बनाया और घर में लूटपाट करने के बाद उनकी जान ले ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
Aug 21, 4:53 PMAugust 2026 Mei Panchak Kab Se Hai : अगस्त 2026 में पंचक 27 अगस्त से लगने जा रहे हैं और यह 1 सितंबर की सुबह तक रहेंगे। इस दौरान रक्षाबंधन भी पड़ेगा।
Aug 21, 4:51 PMसीमित जगह टूटे-फूटे सामान और आर्थिक तंगी के बीच प्रैक्टिस करने वाले मुंबई के सात युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों ने भूटान में भारत को सात स्वर्ण के साथ स्पर्धा का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Aug 21, 4:50 PMजो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए तीन मैच की सीरीज पहले टेस्ट में पारी और 103 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 238 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में महज 135 रन बना सकी और मैच इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद जानिए कैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका का ताजा हाल? कौन सी टीम है किस पायदान पर? (फोटो क्रेडिट AI Generated)
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के शोधकर्ता आदम फार्कहर के विश्लेषण के अनुसार, गाजा में बार-बार शांति समझौते टूटने की मुख्य वजह अनुपालन कराने वाले मजबूत ढांचे का अभाव है। समझौतों में यह साफ नहीं होता कि नियमों के उल्लंघन को कौन प्रमाणित करेगा और विवाद होने पर फैसला कौन लेगा।
Aug 21, 4:30 PMCareer counseling Help Desk: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि छात्रों की कैरियर काउंसलिंग के लिए हेल्प डेस्क शुरू की जाएगी।
Aug 21, 3:59 PMइंदौर के सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। निरीक्षण में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, पैकिंग डेट की कमी और किचन की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने होटल का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और किचन सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।
Aug 21, 4:12 PM