क्रिकेट

साउथ अफ्रीका को लगा झटका, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा

दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। सीएसए ने कहा कि रबाडा की चोट की गंभीरता और आगामी सीजन में उनकी उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा।

Image

कगिसो रबाडा (साभार-X)

दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है। क्रिकइन्फो की मानें तो दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को ट्रेनिंग के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है, जिससे आने वाले अंतरराष्ट्रीय सीजन में उनके खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बन गई है। सीएसए ने कहा कि रबाडा की चोट की गंभीरता और आगामी सीजन में उनकी उपलब्धता पर बाद में फैसला लिया जाएगा। मेडिकल टीम की सलाह पर उनके आगे खेलने पर फैसले किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका आगामी सीजन, अगले सप्ताह नामीबिया के दौरे से शुरू होगा, जहां जिम्बाब्वे के साथ वो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगा।

वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए रबाडा सहित कुछ अन्य प्रमुख गेंदबाज, कप्तान तेंबा बावुमा और एडन मार्करम को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इन खिलाड़ियों को ऐहितियातन आराम दिय गया है, जिससे वह आने वाले सीरीज से पहले वो खुद को फिट रख सकें। सितंबर में दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद से 3 मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। क्रिकइंफो के अनुसार, प्रोटियाज नवंबर और जनवरी के बीच बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट मैच खेलेंगे।

रबाडा पसली की चोट के कारण 2025 के अंत में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। अब एक बार फिर वह चोटिल हो गए हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच अक्टूबर 2025 में रावलपिंडी में खेला था, जब दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला ड्रॉ की थी।

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ए टीम को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी बैक स्पैज़्म के कारण बांग्लादेश ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट से बाहर हो गए हैं। मुथुसामी 2025 में दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का हिस्सा थे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने की कोशिश कर रही टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article