ChakraView | Sumit Awasthi | राजस्थान के जयपुर स्थित बगरू के सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे Cockroach Janta Party के कार्यकर्ताओं पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के गुस्से का गाज गिरा। स्कूल की बदहाल स्थिति दिखाने पहुंचे CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता Ashutosh Ranka और उनके साथियों के साथ जमकर मारपीट हुई और गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। इस घटना के बाद राजस्थान की राजनीति गरमा गई है, CJP नेताओं ने सीधे तौर पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री Madan Dilawar और राजस्थान पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।